होम / बिजनेस / Pocket FM ने इस शख्स को दी CFO की जिम्मेदारी, ये चुनौतियां होंगी सामने
Pocket FM ने इस शख्स को दी CFO की जिम्मेदारी, ये चुनौतियां होंगी सामने
Pocket FM ने CFO के पद की जिम्मेदारी जिन्हें दी है वो पहले कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट फाइनेंस थे और कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ से लेकर फंड रेजिंग सहित कई जिम्मेदारियों को देख रहे थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
ऑडियो सीरीज सेक्टर में अग्रणी कंपनी पॉकेट एफएम (Pocket FM) ने अनुराग शर्मा को नए CFO की जिम्मेदारी दी है. वो इससे पहले वाइस प्रेसीडेंट फाइनेंस के पद पर कई जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे, अनुराग अपनी नई भूमिका में, कंपनी के पूरे फाइनेंशियल संचालन को संभालेंगे. साथ ही कंपनी की फाइनेंशियल रणनीति को भी आकार देने और उसे आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. अनुराग के सामने कंपनी के लिए नए अवसरों की तलाश और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और प्रॉफिट बढ़ाने की चुनौती होगी. उनके सामने पॉकेट एफएम के ग्लोबल विस्तार को संभाल रही टीम के साथ मिलकर काम करते हुए उसे और आगे ले जाने की भी चुनौती होगी.
क्या बोले कंपनी के सीईओ
अनुराग शर्मा को नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पॉकेट एफएम के सीईओ और सह-संस्थापक रोहन नायक ने कहा, अनुराग ने हमारी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और हमारे सफल वैश्विक विस्तार को चलाने में अब तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी स्ट्रैटजिक स्किल के माध्यम से, हमने महत्वपूर्ण साझेदारियां बनाई हैं जिससे हमारी कैपेसिटी का विस्तार हुआ है.
उनके बारे में कहते हुए रोहन नायक ने कहा कि उन्होंने असाधारण फाइनेंशियल लीडरशिप का प्रदर्शन किया है और कंपनी के लिए फंड रेजिंग करने के प्रयासों का नेतृत्व किया है. उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि उनकी रणनीतिक दृष्टि पॉकेट एफएम के विकास पथ को आगे बढ़ाती रहेगी. रोहन नायक ने कहा कि अनुराग शर्मा की नियुक्ति बताती है कि कंपनी अपने वहां काम करने वाली प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और ऑर्गनाइजेशन के अंदर ग्रोथ और विकास के अवसर प्रदान करने के हमारे कमिटमेंट पर बरकरार है और उसे समय-समय पर पूरा करती रहती है. .
क्या बोले नवनियुक्त सीएफओ अनुराग शर्मा?
पॉकेट एफएम के सीएफओ अनुराग शर्मा ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि हमने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है और तेजी से विकास किया है. हम अभी प्रॉफिट की राह पर आगे बढ़ रहे हैं और हम नए रास्ते बनाना जारी रखेंगे और दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने के लिए ऑडियो मनोरंजन की शक्ति का उपयोग करेंगे. अनुराग ने ये भी कहा कि इस नई भूमिका के साथ, मैं एक मजबूत फाइनेंशियल फाउंडेशन बनाना, ग्रोथ को बढ़ावा देना और हमारे हितधारकों के लिए अपार वैल्यू एडिशन करना जारी रखूंगा.
उन्होंने कहा कि मैं ग्लोबल परिदृश्य में पॉकेट एफएम की क्षमता को लेकर उत्साहित हूं और ऑडियो मनोरंजन में क्रांति लाने के हमारे मिशन को मजबूत करने में योगदान देना जारी रखूंगा, अनुराग इससे पहले बहुराष्ट्रीय निगमों, स्टार्ट-अप और बिग4 में वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर काम कर चुके हैं. पॉकेट एफएम में शामिल होने से पहले, वह निंजाकार्ट में चीफ फाइनेंस थे. वह कॉमर्स ग्रेजुएट होने के अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी दोनों हैं.
क्या करती है पॉकेट एफएम
2018 में स्थापित हुई पॉकेट एफएम को ऑडियो-सीरीज़ श्रेणी में अग्रणी कंपनी बनकर ऑडियो ओटीटी स्पेस में अपनी भूमिका को और बढ़ाने के मकसद से काम कर रही है. ये कंपनी एक लंबे फॉर्मेट के साथ स्टोरीटेलिंग और म्यूजिक एफएम का काम करती है. पॉकेट एफएम एकमात्र ऑडियो मनोरंजन ओटीटी है. पिछले कुछ समय मे पॉकेट एफएम अपनी दिलचस्प और मिक्स टाइप के आकर्षक कंटेट के आधार पर, ऑडियो-श्रृंखला प्रारूप के साथ कहानी कहने के अनुभव के लिए पसंदीदा डिजिटल ऑडियो डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है.
टैग्स