होम / बिजनेस / धनतेरस पर PM मोदी ने युवाओं को दिया ऐसा गिफ्ट, खिल गए चेहरे; कही ये बड़ी बात

धनतेरस पर PM मोदी ने युवाओं को दिया ऐसा गिफ्ट, खिल गए चेहरे; कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला की शुरुआत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है. PM मोदी ने धनतेरस के मौके पर 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला की शुरुआत की. इस दौरान 75,000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए गए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऑफर लेटर पाने वाले युवाओं से कहा कि सरकारी नौकरी सेवा का नहीं, बल्कि पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने का अवसर है.

तेजी से बढ़ रहा निर्यात 
PM मोदी ने कहा कि देश में रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं. आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक कई सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है. यह इसलिए मुमकिन हो पाया है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार, इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लक्ष्य लेकर चल रही है. इतने बड़ पैमाने पर हो रहे विकास कार्यों से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर निर्मित हो रहे हैं.

स्टार्ट-अप पर कही ये बात
स्टार्ट-अप अभियान पर बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2014 तक जहां देश में कुछ सौ ही स्टार्ट-अप थे, आज यह संख्या बढ़कर 80 हजार से अधिक हो चुकी है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में देश का सबसे महत्वाकांक्षी मिशन है- मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत. आज देश कई मामलों में बड़े आयातक से बहुत बड़े निर्यातक की भूमिका में आ रहा है. कई ऐसे सेक्टर हैं, जिसमें भारत आज ग्लोबल हब बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. PM ने बताया कि देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है. इस दौरान खादी और ग्रामोद्योग में एक करोड़ से अधिक रोजगार निर्मित हुए हैं.  

इन पदों पर हुई नियुक्ति
PM मोदी के निर्देश पर सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं. आज (22 अक्टूबर) को जिन कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर मिला है, वे भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे. इन्हें सरकार में Group – A, Group – B (Gazetted), Group – B (Non-Gazetted) और Group – C कैटेगरी में नौकरी मिली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक आदि पद शामिल हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

17 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago