होम / बिजनेस / कंटेनर लॉजिस्टिक समय आज 44 घंटे से 26 घंटे में आ चुका है- पीएम मोदी

कंटेनर लॉजिस्टिक समय आज 44 घंटे से 26 घंटे में आ चुका है- पीएम मोदी

इस पॉलिसी के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक मैन्‍युफैक्‍चरर को हर जिले में अलग-अलग लाइसेंस लेना पड़ता है. इस पॉलिसी को औपचारिक उपाय करने पड़ते हैं, लेकिन इसने उन सबको आसान बना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: अपने जन्‍मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने देश की पहली लॉजिस्टिक पॉलिसी लॉन्‍च करते हुए कहा कि सरकार के किए उपायों से आज कंटेनर लॉजिस्टिक का समय 44 घंटे से 26 घंटे पर आ चुका है.  हमें भारतमाला प्रोजेक्‍ट, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और वाटर वे योजना के जरिए ये समय कम करने में मदद मिली है. उन्‍होंने कहा कि ड्रोन के जरिए सुदूर गांवों में होने वाली फसलों को कैसे कम से कम समय में आसानी से पहुंचाया जाए इस पर  हम प्रयोग कर चुके हैं. हम इसे लेकर बड़ी प्रोग्रेसिव पॉलिसी लेकर आ चुके हैं. लॉजिस्टिक पॉलिसी लॉन्‍च करते हुए उन्होंने कहा कि इतने उपायों के करने के बाद ही हमने इस पॉलिसी को बनाया है.

क्‍या नया है इस नई लॉजिस्टिक पॉलिसी में
इस पॉलिसी के जरिए सरकार का लक्ष्‍य है कि लॉजिस्टिक कास्‍ट जो आज 13 से 14 प्रतिशत है उसे सिंगल डिजिट में लाना है. इस पॉलिसी के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक मैन्‍युफैक्‍चरर को हर जिले में अलग-अलग लाइसेंस लेना पड़ता है. ई वे बिल, रेलवे बिल सहित कई अन्‍य औपचारिक उपाय करने पड़ते हैं, लेकिन इस पॉलिसी से उन सबको आसान बना दिया गया है. ई लॉग का एक नया वेब पोर्टल लॉन्‍च किया गया है. उन्‍होंने कहा कि लॉजिस्टिक पॉलिसी को पीएम गतिशक्ति नेशनल मॉडल से सबसे ज्‍यादा फायदा मिलने वाला है. 

तकनीक से कैसे बदलेगी लॉजिस्टिक सेक्‍टर की स्‍पीड
पीएम ने जिस नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी को लॉन्‍च किया है उसे तकनीक से लैस बनाया गया है.
- इस पॉलिसी में पोर्टल बनाया गया जिसके जरिए एक मैप सिस्‍टम भी दिया गया है. जिससे कारगो कंटेनरों की लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है,  वो कहां है, कहां तक पहुंचे हैं, इन सबकी जानकारी भी  ली जा सकती है.
-  इसमें उस तकनीक को भी लॉन्‍च किया गया है, जिससे कैमरा अलग-अलग जगहों पर काम करने वाले लोगों पर नजर रख सकता है. मसलन अगर साइट पर किसी ने हैल्‍मेट नहीं पहना है तो कैमरा उसे भी पहचान सकता है. 
किसी भी रूट पर लॉजिस्टिक के रवाना होने से पहले उस रूट की पूरी डिटेल ली जा सकती है. उस रूट पर कितने टोल हैं, सड़क कैसी है, सड़क की क्वालिटी कैसी है, इन सब चीजों का आंकलन किया जा सकता है.
इस पॉलिसी का लक्ष्‍य भारत को दुनिया के टॉप 25 लॉजिस्टिक देशों की सूची में लाना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

16 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

15 hours ago