✕

होम / बिजनेस / Paytm पर आखिर किसने कसा तंज, 'फ्रंटपेज खरीदा जा सकता है, लेकिन भरोसा नहीं'?  

Paytm पर आखिर किसने कसा तंज, 'फ्रंटपेज खरीदा जा सकता है, लेकिन भरोसा नहीं'?  

Paytm के लिए यह सबसे मुश्किल दौर है. RBI की कार्रवाई के बाद से उसे लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई के चलते Paytm को लेकर निवेशकों का विश्वास हिल गया है. वहीं, यूजर्स भी कंपनी के भविष्य को लेकर आशंकित हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए Paytm प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है. फ्रंटपेज विज्ञापन दिए जा रहे हैं, ताकि मौजूदा हालातों और कंपनी के प्रयासों से सबको परिचित कराया जा सके. Paytm की इस कोशिश पर मर्चेंट प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स ने तंज कसा है. कंपनी ने फ्रंटपेज विज्ञापन को लेकर Paytm पर ऐसा कटाक्ष किया है कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.  

क्या लिखा था विज्ञापन में?
पाइन लैब्स ने भले ही Paytm का नाम नहीं लिया है, लेकिन उसका निशाना पेटीएम पर ही है. Pine Labs ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है - फ्रंटपेज खरीदा जा सकता है, लेकिन भरोसा नहीं. बता दें कि 19 फरवरी को, पेटीएम ने एक अखबार में फ्रंटपेज विज्ञापन प्रकाशित किया था, जिसमें बताया गया था कि साउंड बॉक्स और QR कोड काम करते रहेंगे. कंपनी के विज्ञापन में लिखा था - भारत का प्रत्येक Paytm QR और Soundbox काम करता रहेगा. आज..कल...हमेशा. पाइन लैब्स ने इसी को आधार बनाते हुए Paytm पर निशाना साधा है. 

ये भी पढ़ें- Paytm के नुकसान से इस कंपनी को फायदे की आस, CEO ने कही बड़ी बात

दस लाख बिजनेस को भरोसा  
Paytm के विज्ञापन पर तंज कसते हुए Pine Labs ने आगे लिखा है कि भारत में लगभग दस लाख व्यवसाय को शक्ति देने और लेनदेन के लिए पाइन लैब्स पर भरोसा करते हैं. हमारे इन-स्टोर समाधानों की रेंज को एक्सप्लोर करें. बता दें कि रिजर्ब बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक पर तमाम तरह के प्रतिबंधों की घोषणा 31 जनवरी को की थी. ये प्रतिबंध पहले 29 फरवरी से अमल में आने वाले थे, लेकिन बाद में इस डेडलाइन को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया. तब से लेकर अब तक Paytm को बड़े पैमाने पर नुकसान हो चुका है. उसे अपने यूजर बेस के दरकने की भी आशंका सता रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

31 minutes ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

42 minutes ago

AI शेयरों में बिकवाली और महंगे क्रूड का दबाव, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक चढ़कर 74,729.27 पर और निफ्टी 148.80 अंक मजबूत होकर 23,146.15 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago


बड़ी खबरें

AI शेयरों में बिकवाली और महंगे क्रूड का दबाव, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक चढ़कर 74,729.27 पर और निफ्टी 148.80 अंक मजबूत होकर 23,146.15 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

31 minutes ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

42 minutes ago

विरोध प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल के नए दिशानिर्देश, पत्रकारों को ID कार्ड और सुरक्षा पर जोर

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने विरोध प्रदर्शनों और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए नए दिशानिर्देश अपनाए हैं.

1 hour ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago