होम / बिजनेस / PharmEasy राइट्स इश्यू के जरिए बाजार से जुटाएगा इतनी बड़ी रकम

PharmEasy राइट्स इश्यू के जरिए बाजार से जुटाएगा इतनी बड़ी रकम

इससे पहले खबर आई थी कि मणिपाल ग्रुप(Manipal Group) ने API Holdings  में 18 फीसदी हिस्सेदारी के लिए लगभग 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करने की पेशकश की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार से पैसा जुटाने के लिए अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग तरीका अपनाती हैं. इसी कड़ी में API Holdings  राइट्स इश्‍यू के जरिए 2000 से 3000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन फ़ार्मेसी प्रमुख Pharmeasy की मूल कंपनी API Holdings बाजार से पैसे जुटाने के लिए राइट्स इश्यू का विकल्प चुनेगी. 17 जुलाई को हुई सभी निवेशकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

मणिपाल ग्रुप (Manipal Group) करेगा निवेश 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, API Holdings  अपने कर्ज को चुकाने के लिए संभावित निवेशकों के साथ धन जुटाने की चर्चा में लगी हुई है. इस कंपनी ने मणिपाल समूह (Manipal Group) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, यदि सभी निवेशक भाग नहीं लेते हैं तो उसके कारण होने वाली फंड की कमी में ये लोग उस राशि का निवेश करेंगे.  इससे पहले खबर आई थी कि मणिपाल ग्रुप (Manipal Group) ने एपीआई होल्डिंग्स (API Holdings) में 18 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करीब 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्‍ताव दिया है, जिसे करीब 2,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है.

PharmEasy ने goldman sachs से लिया कर्ज 

PharmEasy ने थायरोकेयर (Thyrocare) को खरीदने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक(Kotak Mahindra Bank) से लिए गए पहले के कर्ज को चुकाने के लिए निजी इक्विटी फर्म goldman sachs से 285 मिलियन डॉलर का उधार लिया था. जून 2021 में, एपीआई होल्डिंग्स(API Holdings)  ने 4,546 करोड़ रुपये में थायरोकेयर(Thyrocare) में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था. 


अपने शेयरों को रख दिया था गिरवी 
PharmEasy की ओर से इक्विटी जुटाने में विफल रहने के बाद लोन की शर्तों को पूरा नहीं कर पाई थी. इसके चलते एपीआई होल्डिंग्स(API Holdings)   ने इस लोन की रकम के एवज में अपनी सहायक कंपनी थायरोकेयर(Thyrocare) के शेयरों को गोल्डमैन सैक्स में गिरवी रख दिया था. अब जुटाई गई धनराशि के आधार पर, कंपनी का पोस्ट-मनी मूल्यांकन लगभग 6,000 से 7,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जो कि इसके पिछले फंडरेज से काफी कम है, जिसमें PharmEasy का मूल्य 2.8 बिलियन डॉलर था. PharmEasy की शुरुआत 2015 में सिद्धार्थ शाह, धवल शाह, धर्मिल शेठ, हर्ष पारेख और हार्दिक देधिया ने की थी. कंपनी ने अब तक 1.2 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

13 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago