✕

होम / बिजनेस / पर्नोड रिकार्ड इंडिया ने तिलकनगर इंडस्ट्रीज को बेचा Imperial Blue ब्रांड, ₹4,150 करोड़ में हुई डील

पर्नोड रिकार्ड इंडिया ने तिलकनगर इंडस्ट्रीज को बेचा Imperial Blue ब्रांड, ₹4,150 करोड़ में हुई डील

इस रणनीतिक फैसले के जरिए पर्नोड रिकार्ड इंडिया अब अधिक लाभदायक और प्रीमियम ब्रांड्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के शराब बाजार में एक बड़ा कारोबारी बदलाव सामने आया है. ग्लोबल स्पिरिट्स दिग्गज पर्नोड रिकार्ड इंडिया (Pernod Ricard India) ने अपने लोकप्रिय और बहुचर्चित ब्रांड इम्पीरियल ब्लू (Imperial Blue) का व्यवसाय खंड तिलकनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Tilaknagar Industries Ltd) को बेचने का फैसला किया है. यह रणनीतिक कदम पर्नोड रिकार्ड की उस दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह प्रीमियम और तेजी से बढ़ते ब्रांड्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है. इस सौदे के जरिए कंपनी न केवल अपने पोर्टफोलियो को पुनर्संयोजित कर रही है, बल्कि भारत जैसे महत्वपूर्ण बाज़ार में अपने मुनाफे और नवाचार की संभावनाओं को भी मज़बूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

पेरिस मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह सौदा पर्नोड रिकार्ड इंडिया के पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बनाएगा और कंपनी को भारत में प्रीमियम सेगमेंट में केंद्रित होकर लाभदायक और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. भारत, पर्नोड रिकार्ड के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और यह पुनर्गठन कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति को और मजबूती देगा. कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसके परिचालन मार्जिन और शुद्ध बिक्री दर को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा. हालांकि, यह लेनदेन अभी भारत की प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) की मंजूरी के अधीन है और अगले कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है.

वहीं, तिलकनगर इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने पर्नोड रिकार्ड इंडिया से इंपीरियल ब्लू बिजनेस डिवीजन को स्लंप सेल के जरिए अधिग्रहित करने के लिए समझौता किया है। यह डील 41.26 यूरो (लगभग ₹4,150 करोड़) में हुई है. इसमें 282 करोड़ रुपये की डिफर्ड पेमेंट शामिल है, जो ट्रांजैक्शन क्लोज होने के चार साल बाद दी जाएगी.

पर्नोड रिकार्ड के चेयरमैन और सीईओ, अलेक्जांद्रे रिकार्ड ने कहा "हम इम्पीरियल ब्लू व्यवसाय खंड की बिक्री की घोषणा कर प्रसन्न हैं. यह कदम भारत और वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते और अधिक लाभदायक ब्रांड्स पर ध्यान केंद्रित करने की हमारी रणनीति को दर्शाता है. यह लेनदेन सभी हितधारकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और भारत जैसे महत्वपूर्ण बाज़ार में हमारी सफलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा."

पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सीईओ जीन टूबूल ने कहा "एडमिक्स वैल्यू सेगमेंट से बाहर निकल कर, हम अधिक लाभदायक विकास और प्रीमियम उत्पादों व नवाचार पर केंद्रित रह सकेंगे. इससे हमें Royal Stag, Blenders Pride और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स जैसे Chivas, Jameson, Absolut और Ballantine’s पर संसाधन केंद्रित करने का अवसर मिलेगा."

यह सौदा पर्नोड रिकार्ड की उस वैश्विक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी विभिन्न क्षेत्रों और श्रेणियों में अपने पोर्टफोलियो का सक्रिय प्रबंधन करती है, ताकि दीर्घकालिक सतत मूल्य सुनिश्चित किया जा सके.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago