होम / बिजनेस / कोला वॉर के दौरान PepsiCo India का चेहरा रहे पूर्व चेयरमैन सुमन सिन्हा यूं आ रहे हैं याद

कोला वॉर के दौरान PepsiCo India का चेहरा रहे पूर्व चेयरमैन सुमन सिन्हा यूं आ रहे हैं याद

पेप्सिको इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले कंपनी के पूर्व चेयरमैन सुमन सिन्हा का निधन हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेप्सिको इंडिया (PepsiCo India) के पूर्व चेयरमैन सुमन सिन्हा का निधन हो गया है. उन्हें PM सिन्हा के नाम से भी जाना जाता था. सिन्हा ने पेप्सिको इंडिया के दूसरे चेयरमैन के रूप में कार्य किया था. वह लगभग दस सालों तक कंपनी से जुड़े रहे थे.

HUL से शुरू किया करियर
सुमन सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Unilever Limited - HUL से की थी, जहां वे कई वर्षों तक गवर्नमेंट रिलेशंस के प्रमुख रहे. 2004 में वे Bata के चेयरमैन बने. PepsiCo के बाद उन्होंने IT कंपनी Wipro को भी अपनी सेवा प्रदान की थी. जब सिन्हा की पेप्सिको से विदाई हुई थी, तब आयोजित एक समारोह में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी शामिल हुए थे. दोनों पेप्सिको के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं.

पेप्सिको का चेहरा बन गए थे
सिन्हा भारत में कोला वॉर की शुरुआत के दौरान पेप्सिको का चेहरा बन गए थे. उस दौर में उन्होंने PepsiCo को सबसे आगे रखने के लिए रणनीतियां बनाईं जो पूरी तरह कारगर साबित हुईं. वह अच्छे से जानते थे कि प्रतियोगी कंपनियों से कैसे निपटना है और ग्राहकों के बीच पेप्सी के आकर्षण को कैसे बरकरार रखना है. सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि वह प्रबंधकों और फ्रंटलाइन सेल्सफोर्स के बीच की खाई को पाटने का काम करते थे. उन्हें AC केबिन में बैठने के बजाए मार्केट में घूमकर कंपनी के बारे में लोगों की राय जानने में ज्यादा दिलचस्पी रहती थी.

जुबां पर चढ़ गए ऐड कैंपेन
PepsiCo के चेयरमैन के रूप में सुमन सिन्हा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, प्रतिद्वंद्वी कोका-कोला को भारतीय बाजार में मजबूती से पैर जमाने से रोकना. उनके कार्यकाल में कंपनी ने 'ये दिल मांगे मोर' और 'नथिंग ऑफिशियल अबाउट इट' जैसे ऐड कैंपेन लॉन्च किए, जो सबकी जुबां पर चढ़ गए. उन्हें भारत में कंपनी के बोतलबंद पानी के ब्रैंड Aquafina को लॉन्च करने का श्रेय भी दिया जाता है. उन्होंने PepsiCo की मुंबई के स्थानीय पेय निर्माता ड्यूक का अधिग्रहण करने में भी मदद की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

41 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago