होम / बिजनेस / बचत के लिए बैंकों की जगह म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना पसंद कर रहे लोग: RBI

बचत के लिए बैंकों की जगह म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना पसंद कर रहे लोग: RBI

लोग अब अपनी बचत को बैंकों के बजाय कैपिटल मार्केट में निवेश करना पसंद कर रहे हैं. लोग म्यूचुअल फंड जैसी स्कीमों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं. इसमें उन्हें ज्यादा रिटर्न मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों लोग अपनी बचत (Saving) के लिए बैंकों से ज्यादा म्यूचुअल फंड जैसी स्कीमों में निवेश (Investment) को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसका नुकसान भी बैंकों को हो रहा है. दरअसल, लोगों को बैंक में निवेश करने से ज्यादा फायदा होता नजर नहीं आ रहा, शायद यही कारण है कि वे उससे दूरी बना रहे हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे क्या कारण हैं जो लोग बैंकों के बजाय म्यूचुअल फंड स्कीमों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं?

बैंक डिपॉजिट का हिस्सा घटा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि आम लोग जो परंपरागत रूप से अपनी बचत को निवेश करने के लिए बैंकों पर निर्भर थे, वे अब तेजी से कैपिटल मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं. यह प्रवृत्ति घरेलू निवेशों जैसे म्यूचुअल फंड और अन्य बचत साधनों में दिखाई दे रही है. लोग पारंपरिक निवेश साधनों से दूर जा रहे हैं. बैंक जमा का हिस्सा घट रहा है, क्योंकि परिवार तेजी से अपनी सेविंग म्यूचुअल फंड, बीमा फंड और पेंशन फंड में आवंटित कर रहे हैं.

डिपॉजिट ग्रोथ से ज्यादा न हो क्रेडिट ग्रोथ
शक्तिकांत दास ने कहा है कि डिपॉजिट ग्रोथ के मुकाबले क्रेडिट ग्रोथ बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए. बैंकों ने अन्य सोर्सेज पर निर्भरता बढ़ाकर क्रेडिट और डिपॉजिट के अंतर को कम करने की कोशिश की है. इससे ब्याज दरों के प्रति उनकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है और लिक्विडिटी मैनेजमेंट के लिए चुनौतियां पैदा होती हैं.

तय सीमा से अधिक ब्याज ले रहे माइक्रोफाइनेंस बैंक
गवर्नर ने कहा कि माइक्रोफाइनेंस बैंक तय सीमा से अधिक ब्याज ले रहे हैं. बैंकों को ग्राहकों को जोड़ने की प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है और बैंक, नॉन बैंकिंग फाइनेशियल कंपनी (NBFCs) को साइबर सिक्योरिटीज पर और खर्च करने की जरूरत है. इसके अलावा ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग को मजबूत करने पर काम जारी रखा जाए.

साल 2024-25 में आर्थिक विकास दर का अनुमान हो जाएगा पूरा 
गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी बताया कि आरबीआई पूरी तरह आश्वस्त है कि वित्त वर्ष 2024-25 में 7.2 प्रतिशत का आर्थिक विकास दर का अनुमान पूरा हो जाएगा. देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है. 

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

13 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

13 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago