✕

होम / बिजनेस / Paytm ने Adani को सौंपा 800 करोड़ का IT प्रोजेक्ट, नोएडा में तैयार होगा नया IT हब

Paytm ने Adani को सौंपा 800 करोड़ का IT प्रोजेक्ट, नोएडा में तैयार होगा नया IT हब

Paytm और Adani की साझेदारी डिजिटल और भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Paytm) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) की इंफ्रास्ट्रक्चर इकाई को एक बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा है. कंपनी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित आईटी/आईटीईएस परिसर के विकास के लिए अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मैनरव्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (MDPL) को इंजीनियरिंग, परचेज और कंस्ट्रक्शन यानी ईपीसी कांट्रैक्टर नियुक्त किया है.

पांच साल में होगा निर्माण पूरा

यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 159 में स्थित एक 10 एकड़ (लगभग 40,000 वर्ग मीटर) भूखंड पर विकसित किया जाएगा, जो मार्च 2018 में नोएडा अथॉरिटी द्वारा वन97 कम्युनिकेशंस को आवंटित किया गया था. इस आईटी पार्क के निर्माण पर कुल 800 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है और इसे पांच वर्षों में पूरा किए जाने की योजना है. इससे पहले कंपनी ने एसीई बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक संयुक्त विकास समझौते (ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट) का प्रस्ताव रखा था, लेकिन नोएडा के नियमों के अनुरूप वह आगे नहीं बढ़ सका.

पेटीएम को पहली बार हुआ शुद्ध लाभ

इस बड़ी डील के साथ ही पेटीएम की तिमाही नतीजों में भी सकारात्मक प्रगति देखी गई है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 122.5 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 840 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था. इस तिमाही में कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 28 प्रतिशत बढ़कर 1,917.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,501.6 करोड़ रुपए था. यह पेटीएम के लिए एक मजबूत वित्तीय मोड़ माना जा रहा है.

शेयर बाजार में पेटीएम के शेयरों में उछाल

पेटीएम की वित्तीय स्थिति में सुधार और अडानी के साथ इस महत्वपूर्ण डील के चलते वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का शेयर 3.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,052.60 रुपए पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में यह 1,060 के उच्च स्तर तक पहुंचा. वहीं, बुधवार को भी शेयर में तेजी बनी रही, खबर लिखे जाने तक पेटीएम का शेयर 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1, 066.95 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 67,186.39 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago