✕

होम / बिजनेस / पतंजलि पहली बार देने जा रही बोनस शेयर: हर 1 शेयर पर मिलेंगे 2 बोनस शेयर

पतंजलि पहली बार देने जा रही बोनस शेयर: हर 1 शेयर पर मिलेंगे 2 बोनस शेयर

पतंजलि फूड्स ने अपने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए 2:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाबा रामदेव की अगुवाई वाली कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है. कंपनी ने 17 जुलाई 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है. इसका मतलब यह है कि जिनके पास कंपनी का एक शेयर है, उन्हें दो अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेंगे.

रिजर्व से जारी होंगे बोनस, रिकॉर्ड डेट जल्द

बता दें, कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर की घोषणा की है, जिसे अब शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लागू किया जाएगा. बोनस शेयर कंपनी के रिजर्व फंड से जारी किए जाएंगे. बोर्ड के अनुसार, इसके लिए कंपनी के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं. जल्द ही रिकॉर्ड डेट घोषित की जाएगी यानी वह तारीख जिस दिन तक जिनके नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वे इस योजना के पात्र होंगे.

72.5 करोड़ नए शेयर होंगे जारी

बोनस योजना के तहत पतंजलि फूड्स लगभग 72,50,12,628 नए शेयर जारी करेगी. इससे कंपनी की कुल शेयर पूंजी ₹145 करोड़ से बढ़कर ₹217.50 करोड़ हो जाएगी. 31 मार्च 2025 के बैलेंस शीट के मुताबिक, कंपनी के पास ₹5,389.45 करोड़ से अधिक का रिजर्व मौजूद है, जिसमें कैपिटल रिडेम्प्शन रिजर्व ₹266.93 करोड़, सिक्योरिटीज प्रीमियम ₹4704.37 करोड़ और जनरल रिजर्व ₹418.15 करोड़ शामिल हैं.

बोनस शेयर से क्या होता है फायदा?

बोनस शेयर वे अतिरिक्त शेयर होते हैं जो कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को मुफ्त में देती है. ये शेयर कंपनी के रिजर्व से दिए जाते हैं और इससे कुल शेयरों की संख्या बढ़ती है. हालांकि, शेयर की कीमत उसी अनुपात में घटती है, लेकिन निवेशक की कुल वैल्यू में कोई कमी नहीं आती. यह कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत होता है.

दो महीने के भीतर खातों में होंगे शेयर

कंपनी ने जानकारी दी है कि बोर्ड मीटिंग की तारीख से दो महीने के भीतर पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में बोनस शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इस कदम का उद्देश्य मौजूदा शेयरधारकों को लाभ देना और बाजार में कंपनी के शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाना है.

मार्च तिमाही के नतीजे रहे शानदार

मार्च 2025 तिमाही में पतंजलि फूड्स का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 74% बढ़कर ₹358.53 करोड़ हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹206.31 करोड़ था. वहीं, कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹9,744.73 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वर्ष यह ₹8,348.02 करोड़ थी.

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने ₹1,301.34 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले वर्ष के ₹765.15 करोड़ से कहीं अधिक है. कंपनी की वार्षिक आय ₹34,289.40 करोड़ रही.

सालभर में 19% बढ़े शेयर

पिछले एक साल में पतंजलि फूड्स के शेयर में 19% से अधिक की तेजी आई है. अभी इसका शेयर भाव ₹1,862.35 है. हालांकि यह अब भी अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर ₹2,030 (सितंबर 2024) से करीब 8% नीचे है. जुलाई 2024 में इसका 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर ₹1,541 रहा था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

9 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago