✕

होम / बिजनेस / ITR-2 की ऑनलाइन फाइलिंग शुरू: अब टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

ITR-2 की ऑनलाइन फाइलिंग शुरू: अब टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

ITR-2 की ऑनलाइन फाइलिंग की सुविधा से टैक्सपेयर्स को अब ज्यादा सुविधा मिलेगी. जिनकी इनकम कैपिटल गेन या क्रिप्टो से है, उनके लिए यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए ITR-2 फॉर्म को ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा शुरू कर दी है. अब जिन व्यक्तियों की आमदनी वेतन, पूंजीगत लाभ, क्रिप्टो इनकम, या विशेष स्रोतों से होती है, वे विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल ([https://incometax.gov.in/iec/foportal/ (https://incometax.gov.in/iec/foportal/)) के माध्यम से ITR-2 को सीधे ऑनलाइन भर सकते हैं. यह सुविधा 18 जुलाई 2025 से उपलब्ध है.

ITR-2 फॉर्म क्या है और कौन कर सकता है फाइल?

चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक सोनी के अनुसार, ITR-2 उन व्यक्तियों या HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) के लिए है जिनकी आय में निम्नलिखित शामिल हैं:

- वेतन या पेंशन
- एक या अधिक संपत्तियों से आय
- पूंजीगत लाभ या विदेशी संपत्ति/आय
- क्रिप्टो करेंसी से कमाई
- गैर-सूचीबद्ध शेयरों में निवेश
- निदेशक पद या निवासी स्थिति (ROR/RNOR)
- ₹5,000 से अधिक की कृषि आय
- क्लबिंग प्रावधानों के तहत आय
- धारा 194N के तहत TDS कटौती

ITR-2 में इस बार क्या नए बदलाव हुए हैं?

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR-2 में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं:

- पूंजीगत लाभ की रिपोर्टिंग : 23 जुलाई 2024 से पहले और बाद की कमाई के लिए अलग-अलग शेड्यूल
- शेयर बायबैक पर नुकसान : डिविडेंड को अन्य आय में दिखाकर नुकसान की गणना की सुविधा
- संपत्ति और देनदारी : कुल आय ₹1 करोड़ से अधिक होने पर विवरण अनिवार्य
- कर कटौती की डिटेल : 80C, 10(13A) जैसी कटौतियों की बेहतर रिपोर्टिंग
- TDS कोड : शेड्यूल-TDS में सेक्शन कोड की अनिवार्य जानकारी

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

ITR-2 फाइल करते समय निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होंगे:

1. फॉर्म 16 – वेतन और TDS का विवरण
2. फॉर्म 16A – FD या सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज की TDS जानकारी
3. फॉर्म 26AS – सभी स्रोतों से TDS का सत्यापन
4. किराया रसीदें – HRA क्लेम के लिए
5. पूंजीगत लाभ सारांश – शेयर या सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन का विवरण
6. बैंक पासबुक व FDR रसीदें – ब्याज आय की गणना के लिए
7. मकान से आय – किरायेदार का विवरण, लोन ब्याज आदि
8. नुकसान की रिपोर्टिंग – चालू और पिछले साल के घाटे की जानकारी
9. 80C, 80D, 80G के प्रमाण – बीमा, दान, ट्यूशन फीस आदि की रसीदें

अंतिम तारीख और अन्य जानकारियां

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 तय की गई है. अभी तक ऑनलाइन सुविधा केवल ITR-1 और ITR-4 के लिए थी. अब ITR-2 को भी प्री-फिल्ड डेटा के साथ ई-पोर्टल पर सीधे भरा जा सकता है. वहीं, ITR-3 के लिए फिलहाल केवल एक्सेल यूटिलिटी उपलब्ध है. ऑनलाइन सुविधा जल्द शुरू होने की संभावना है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago