होम / बिजनेस / ONDC ने बढ़ाया दायरा, अब इन 5 शहरों में हुई शुरुआत; जानें कैसे करें ऑर्डर

ONDC ने बढ़ाया दायरा, अब इन 5 शहरों में हुई शुरुआत; जानें कैसे करें ऑर्डर

ONDC बहुत तेजी से फेमस हो रहा है. इससे ऑर्डर करने वालों का कहना है कि उन्हें सामान सस्ते में मिल जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने 5 शहरों में अपना बीटा फेज लॉन्च कर दिया है. इन शहरों में दिल्ली-NCR, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं. इसके साथ ही अब ONDC नेटवर्क भारत के सात शहरों में बायर्स और सेलर्स के लिए उपलब्ध है. बता दें कि ONDC को सबसे पहले सितंबर 2022 में बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था. ONDC की सबसे खास बात ये है कि इसमें खरीदारी के लिए Amazon, Flipkart और जोमैटो जैसे अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं है. आप आसानी से प्राइज कंपेयर कर कोई भी प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकते हैं.

ये 4 एप्लीकेशन जरूरी
ONDC की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली-NCR, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के ग्राहक अब पेटीएम, मायस्टोर, स्पाइस मनी और मैजिकपिन जैसी 4 एक्टिव बायर एप्लीकेशन के जरिए ONDC नेटवर्क पर सेलर्स से खरीदारी कर सकेंगे. वर्तमान में इस नेटवर्क से करीब 40,000 सेलर्स जुड़े हुए हैं. गौरतलब है कि ONDC ने अप्रैल 2022 में पांच शहरों में अपना अल्फा रोल-आउट किया था. अब बीटा लाइव होने का मुख्य कारण यूजर्स को ओपन नेटवर्क का अनुभव कराना, रियल टाइम फीडबैक लेना और पूरे भारत में रोल-आउट से पहले नेटवर्क का टेस्ट करना है.

इस तरह मिलेगा फायदा
बीटा फेज की लॉन्च के मौके पर ONDC के MD और सीईओ टी कोशी ने कहा - हमें उम्मीद है कि इस बीटा लाइव के बाद ज्यादा से ज्यादा बिजनेस हमसे जुड़ेंगे. इसके अलावा, जैसे-जैसे हम ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचेंगे वैसे-वैसे हमें नेटवर्क को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी. मालूम हो कि किसी सिंगल प्लेटफॉर्म पर डिपेंडेंसी को खत्म करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने ONDC की शुरुआत की थी. ये कोई ऐप नहीं बल्कि सरकारी प्लेटफॉर्म है. Amazon से लेकर लोकल स्टोर्स तक खुद को ONDC पर लाइव ला सकते हैं. विक्रेता अपने हिसाब से डिलीवरी पार्टनर चुनकर अपना सामान डिलीवर करा सकते हैं. 

ONDC पर ऐसे करें ऑर्डर 
चलिए ये भी जान लेते हैं कि ONDC से फूड या ग्रोसरी कैसे ऑर्डर करें. मान लीजिये आप Paytm के जरिए ऑर्डर कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपना Paytm ऐप ओपन करना है, फिर सर्च ऑप्शन में जाकर ONDC लिखकर सर्च करना है. इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर ONDC के सर्विस ऑप्शन दिखाई देंगे. अगर आपको फूड ऑर्डर करना है, तो ONDC फूड पर जाएं. अपनी पसंद का फूड सिलेक्ट करके ऑर्डर कर दें. यदि आपके शहर में ये सर्विस अभी उपलब्ध नहीं है, तो ऐप पर आपको मैसेज दिखाई देगा कि आपके क्षेत्र में कोई सेलर उपलब्ध नहीं है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago