✕

होम / बिजनेस / तिमाही नतीजों के दिन अडानी पोर्ट्स में बड़ा बदलाव, गौतम अडानी ने छोड़ा एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद

तिमाही नतीजों के दिन अडानी पोर्ट्स में बड़ा बदलाव, गौतम अडानी ने छोड़ा एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद

गौतम अडानी का यह निर्णय ग्रुप के भीतर नेतृत्व के विकेंद्रीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को फैसले लेने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी. वहीं अडानी अब रणनीतिक मार्गदर्शन की भूमिका में रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. अब वे कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. यह बदलाव 5 अगस्त 2025 से लागू होगा. दिलचस्प बात यह रही कि इसी दिन कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे भी जारी किए, जिसमें 7 प्रतिशत मुनाफे की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि इसके बावजूद शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

मनीष केजरीवाल बने एडिशनल डायरेक्टर

कंपनी के बोर्ड ने मनीष केजरीवाल को एडिशनल डायरेक्टर (नॉन-एग्जीक्यूटिव, इंडिपेंडेंट) नियुक्त किया है. उनका कार्यकाल तीन साल का होगा, जो 5 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा. हालांकि, यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर होगी, जिसे अगले तीन महीनों के भीतर लेना अनिवार्य है.

तिमाही नतीजे: मुनाफे में 6.54% की बढ़ोतरी

अडानी पोर्ट्स ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.54 प्रतिशत बढ़कर ₹3,310.60 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹3,107.23 करोड़ था. कंपनी की कुल आय भी बढ़कर ₹9,422.18 करोड़ हो गई, जबकि बीते साल इसी तिमाही में यह ₹8,054.18 करोड़ रही थी. वहीं खर्च में भी इज़ाफा हुआ और यह ₹4,238.94 करोड़ से बढ़कर ₹5,731.88 करोड़ हो गया.

शेयरों में गिरावट

तिमाही नतीजों में सुधार के बावजूद बाजार में कंपनी के शेयरों पर नकारात्मक असर दिखा. मंगलवार को अडानी पोर्ट्स के शेयर 2.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. निवेशकों की यह प्रतिक्रिया प्रबंधन में बदलाव और भविष्य की अनिश्चितताओं से जुड़ी मानी जा रही है.

CEO अश्विनी गुप्ता ने बताई ग्रोथ की वजह

कंपनी के होल-टाइम डायरेक्टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने बताया कि इस तिमाही में लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस के दम पर कंपनी की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई. उन्होंने कहा, "इस तिमाही में आय में 21 प्रतिशत की वृद्धि हमारे लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस के क्रमश: 2 गुना और 2.9 गुना बढ़ने से संभव हुई है." कंपनी अब अपने ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी मॉडल को और विस्तार देने पर काम कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago