होम / बिजनेस / योगी सरकार ने सुनाई ऐसी खबर, सरपट दौड़ने लगे अयोध्या कनेक्शन वाली इस कंपनी के शेयर

योगी सरकार ने सुनाई ऐसी खबर, सरपट दौड़ने लगे अयोध्या कनेक्शन वाली इस कंपनी के शेयर

शेयर बाजार में ऐसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिखाई दे रही है, जिनका अयोध्या से कोई न कोई कनेक्शन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) बनने से न केवल भक्तों की आस्था मजबूत हुई है, बल्कि कई कंपनियों की आर्थिक सेहत भी पहले से बेहतर हो गई है. अयोध्या से किसी न किसी रूप में जुड़ाव रखने वाली कंपनियां शेयर बाजार में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. इसी में एक नाम Omaxe का भी है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने अयोध्या में कंपनी को एक काम सौंपा है. इसके बाद से Omaxe के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. आज यानी सोमवार को कंपनी के स्टॉक बाजार खुलते ही 10 परसेंट के अपर सर्किट पर जा लगे. हालांकि, बाद में थोड़ी नरमी देखने को मिली.

बनाने हैं 2 बस टर्मिनल
खबर लिखे जानते तक Omaxe Ltd के शेयर 9.98% की मजबूती के साथ 111.35 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 17.52% की तजी आई है. जबकि इस साल अब तक ये 46.90% का शानदार रिटर्न दे चुका है. कंपनी के शेयरों में आ रही इस तेजी की वजह हाल ही में योगी सरकार से मिली गुड न्यूज है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 2 बस टर्मिनल बनाने के लिए Omaxe को सफल बोलीदाता घोषित किया है. इसी के साथ कंपनी का अयोध्या से कनेक्शन भी जुड़ गया है.  

लगातार भाग रहे हैं शेयर
Omaxe को पहला टर्मिनल 20,170 स्कायर मीटर क्षेत्र में अमौसी लखनऊ में बनाना है, जबकि दूसरा अयोध्या धाम में. यहां कंपनी 36,426 स्कवायर मीटर में बस टर्मिनल बनाएगी. अब तक यह देखने में आया है कि अयोध्या कनेक्शन सामने आते ही कंपनियों के शेयर तेजी से भागने लगते हैं. राम मंदिर बनने से अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है और आने वाले समय में इसमें गजब की तेजी का अनुमान जताया गया है. इस वजह से निवेशक ऐसी कंपनियों के भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं और इनमें पैसा लगाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.  

तिमाही में आई घाटे की खबर 
Omaxe Ltd के तिमाही नतीजों की बात करें, तो दिसंबर तिमाही में कंपनी को 71.77 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 109.11 करोड़ रुपए था. अच्छी बात यह है कि अक्टूबर से दिसंबर 2023 के दौरान कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 601.90 करोड़ रुपए रुपए रही है. पिछले साल के मुकाबले घाटा कम होना भी कंपनी के लिए राहत के समान है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

11 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago