✕

होम / बिजनेस / Ola का बड़ा फैसला: अब ड्राइवरों की कमाई पर नहीं कटेगा कोई कमीशन

Ola का बड़ा फैसला: अब ड्राइवरों की कमाई पर नहीं कटेगा कोई कमीशन

Ola का यह फैसला भारत के राइड-शेयरिंग उद्योग में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिससे ड्राइवर्स को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ ग्राहकों को भी बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Ola कैब से जुड़े ड्राइवर्स के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, अब हर राइड से होने वाली पूरी कमाई सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगी. कंपनी ने घोषणा की है कि वह अब किसी भी बुकिंग पर कोई कमीशन नहीं लेगी. इससे पहले Ola हर राइड पर मोटा कमीशन वसूलती थी, जिससे ड्राइवरों की आमदनी पर बड़ा असर पड़ता था. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

10 लाख से अधिक ड्राइवरों को होगा फायदा

इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि Ola से जुड़े ड्राइवर अपनी मेहनत की पूरी कमाई खुद रख सकेंगे. अनुमान है कि इस बदलाव से देशभर में जुड़े 10 लाख से अधिक ड्राइवरों को फायदा होगा. अब उन्हें सवारी या आय की किसी सीमा के बगैर राइड से होने वाली पूरी आय मिलेगी.

कैसे काम करेगा Ola का नया मॉडल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Ola ने अपने बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव करते हुए इसे तकनीकी प्लेटफॉर्म के रूप में पुनर्परिभाषित किया है. अब कंपनी केवल ड्राइवर और ग्राहक को जोड़ने का माध्यम बनेगी. ग्राहक द्वारा ऐप या कैश से जो भी भुगतान किया जाएगा, वह 100% ड्राइवर के पास जाएगा. कंपनी की आमदनी अब फ्लैट सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आधारित होगी. यानी, ड्राइवर हर महीने एक तयशुदा राशि का भुगतान कर Ola की सेवाएं ले सकेंगे, लेकिन हर राइड पर कमीशन नहीं कटेगा.

ड्राइवर्स की जीत, कमाई में बड़ा सुधार

अब तक Ola सहित अन्य राइड-शेयरिंग कंपनियां हर राइड पर 20% से 30% तक का कमीशन वसूलती थीं. इससे ड्राइवरों को अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा कंपनी को देना पड़ता था. लेकिन Ola के इस नए मॉडल से उनकी आमदनी में सीधा और सकारात्मक असर पड़ेगा. Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने इस बदलाव की जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि यह कदम ड्राइवर्स की जिंदगी बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. उन्होंने बताया कि नया मॉडल अधिक पारदर्शिता और स्थिर आय सुनिश्चित करेगा.

सेवा हो सकती है और बेहतर

ग्राहकों के लिए बुकिंग और यात्रा का अनुभव पहले जैसा ही रहेगा. हालांकि, ड्राइवरों को मिल रही इस नई आज़ादी और बेहतर आय से उम्मीद की जा रही है कि सेवा का स्तर और अधिक सुधरेगा. संतुष्ट ड्राइवर बेहतर यात्रा अनुभव दे सकेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.