✕

होम / बिजनेस / Ola Electric अगले महीने लेकर आएगी IPO? इकट्ठा करेगी 700 मिलियन डॉलर्स!

Ola Electric अगले महीने लेकर आएगी IPO? इकट्ठा करेगी 700 मिलियन डॉलर्स!

Ola इलेक्ट्रिक को सिंगापुर की टेमसेक (Temasek) और जापान के सॉफ्टबैंक (SoftBank) जैसे जाने-माने इन्वेस्टर्स का समर्थन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी Ola इलेक्ट्रिक (Ola Electric) जल्द ही अपने IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि कंपनी के IPO की कीमत लगभग 700 मिलियन डॉलर्स हो सकती है और अक्टूबर का महीना खत्म होने तक यह IPO कंपनी द्वारा मार्किट में उतारा जा सकता है. 

जल्द आएगा IPO?
आपको बता दें कि Ola इलेक्ट्रिक (Ola Electric) काफी लंबे समय से अपना IPO लाने की कोशिश कर रही है लेकिन अब ई-स्कूटर निर्माता कंपनी अपना IPO लाने की प्रक्रिया में तेजी लेकर आ रही है. Ola इलेक्ट्रिक को सिंगापुर की टेमसेक (Temasek) और जापान के सॉफ्टबैंक (SoftBank) जैसे जाने-माने इन्वेस्टर्स का समर्थन प्राप्त है. हाल ही में कंपनी द्वारा एक फंड-रेजिंग भी की गई थी और इस दौरान कंपनी की कीमत 5.4 बिलियन डॉलर्स तय की गई थी. मीडिया से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव ने अपने बैंकरों, वकीलों के साथ-साथ बाहरी एडवाइजरों, कोटक बैंक (Kotak Bank) और ICICI बैंक (ICICI Bank) की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग इकाइयों को भी एक ई-मेल के द्वारा कहा है कि 5 हफ्तों की डेडलाइन पूरी करने के लिए कहा है. 

समय पर पूरा करें IPO की लिस्टिंग
Ola इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने IPO प्रोजेक्ट को आतंरिक तौर पर ‘प्रोजेक्ट हिमालय’ का कोडनेम दिया गया है. इसके साथ ही सूत्रों ने मीडिया को यह भी बताया है कि कंपनी ने बैंकरों और वकीलों से आग्रह किया है कि वह लंबी छुट्टियां न लें और IPO की लिस्टिंग को तय समय पर पूरा करें. एक बार कागजात दर्ज होने के बाद मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इन कागजातों को रिव्यु किया जाएगा. मामले से जुड़े कई सूत्रों ने यह भी बताया है कि Ola इलेक्ट्रिक जनवरी और फरवरी की शुरुआत में IPO रोडशो करने के बारे में भी विचार कर रहे हैं. भारतीय बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 30% की है.
 
यह भी पढ़ें: Sensex में आई 800 अंकों की गिरावट, 2 लाख करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

2 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

2 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

4 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

4 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

23 hours ago