होम / बिजनेस / OLA Electric ने जुटाई बड़ी रकम, इन दो फर्मो ने लिया फंडिंग में हिस्‍सा 

OLA Electric ने जुटाई बड़ी रकम, इन दो फर्मो ने लिया फंडिंग में हिस्‍सा 

ओला इलेक्ट्रिक तमिलनाडु में भारत की पहली लीथियम ऑयन सेल फैक्‍ट्री लगाने की तैयारी कर रही है. ये फैक्‍ट्री अगले साल तक शुरू हो सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक ने फंडिंग के इस राउंड में एक बड़ी रकम जुटाने के बाद अब डील को क्‍लोज कर दिया है. ओला इलेक्ट्रिक ने फंडिंग के इस राउंड में 3200 करोड़ रुपये जुटाए हैं. OLA Electric ने ये रकम टेमासेक और एसबीआई से जुटाई है. इस फंडिंग राउंड के क्‍लोज होने के बाद ओला ने कहा कि इस फंडिंग का इस्‍तेमाल वो तमिलनाडु में बनने वाली उसकी सेल मैन्‍युफैक्‍चरिंग में करेगा. कंपनी वहां देश की पहली लीथियम ऑयन सेल बनाने फैक्‍ट्री लगाने जा रही है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
इस फंडिंग राउंड के पूरा होने के बाद ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक में हम लोग आईसीई युग को खत्‍म करने पर काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि ओला की आगामी गीगाफैक्‍ट्री भारत को इलेक्ट्रिक ऊर्जा में बड़ी छलांग लगाने में बड़ी भूमिका निभाने वाली है. उन्‍होंने कहा कि हम सेल की मेन टेक्‍नोलॉजी को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम स्‍थायी गतिशीलता में परिवर्तन को और तेज करने के लिए मैन्‍युफैक्‍चरिंग को तेजी से बढ़ा रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारे ऋणदाता और इंवेस्‍टरों ने हमें लेकर जो भरोसा दिखाया है हम उसके लिए उन्‍हें धन्‍यवाद देते हैं. 

Ola Electric का PLI स्‍कीम के लिए भी हुआ है चयन 
Ola electric का सरकार की पीएलआई (प्रोडक्‍शन लिंक इनसेंटिव) स्‍कीम में भी चयन हुआ है. इसकी अधिकतम क्षमता 20 गीगावाट है. एसीसी पीएलआई योजना भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने और ईवी मूल्‍य श्रृंखला के सबसे महत्‍वपूर्ण पहलुओं को स्‍थानीय बनाने में सहायक होगी. 

Ola electric तमिलनाडु में लगा रही है प्‍लांट 
ओला इलेक्ट्रिक भारत के तमिलनाडु में देश का पहला लीथियम ऑयन सेल बनाने वाली फैक्‍ट्री लगा रही है. ये भारत की पहली ऐसी फैक्‍ट्री है जिसकी क्षमता 5 गीगावाट है. इसे आगे चलकर 100 गीगावाट तक बढ़ाया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि इसके अगले साल में चालू होने की संभावना है. इस फैक्‍ट्री के शुरू होने के बाद लीथियम ऑयन बैटरी के लिए काफी हद तक हमारी निर्भरता बाहरी देशों पर कम हो जाएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

3 hours ago