✕

होम / बिजनेस / ओडिसा सरकार ने Tata Steel को ₹2,410 करोड़ का डिमांड नोटिस भेजा, जानें पूरा मामला

ओडिसा सरकार ने Tata Steel को ₹2,410 करोड़ का डिमांड नोटिस भेजा, जानें पूरा मामला

ओडिसा सरकार ने Tata Steel पर Sukinda क्रोमाइट खान से निर्धारित मात्रा में अयस्क की आपूर्ति न करने का आरोप लगाते हुए 2,410 करोड़ रुपये की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

ओडिशा सरकार और देश की जानी-मानी स्टील कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के बीच एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है. राज्य सरकार ने जाजपुर जिले की सुकीन्दा क्रोमाइट खान से क्रोमियम अयस्क की आपूर्ति में कथित कमी को लेकर कंपनी से 2,410 करोड़ रुपये की मांग की है. सरकार का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की निर्धारित आपूर्ति पूरी नहीं की गई, जिससे खनन नियमों का उल्लंघन हुआ है। वहीं, Tata Steel ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है.

सरकार ने दी सुरक्षा राशि जब्त करने की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सप्लाई में कमी के चलते Tata Steel की जमा की गई सुरक्षा राशि जब्त की जा सकती है. यह मामला कंपनी और सरकार के बीच पुराने विवादों की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ता है.

Tata Steel ने आरोपों को बताया निराधार

Tata Steel ने सरकार के दावे को गलत और तथ्यहीन करार दिया है. कंपनी का कहना है कि वह इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाएगी और अदालत में अपनी बात मजबूती से रखेगी. Tata Steel के अनुसार, उनके पास सरकार के इस फैसले को चुनौती देने के लिए मजबूत कानूनी आधार मौजूद हैं. कंपनी का रुख है कि वह नियामकीय प्रक्रियाओं का सम्मान करती है लेकिन अनुचित दावों के खिलाफ अदालत का सहारा लेगी.

पहले भी हो चुका है ऐसा दावा

यह पहला मौका नहीं है जब ओड़िशा सरकार ने Tata Steel पर भारी रकम का दावा किया हो. पिछले साल भी सरकार ने 1,902 करोड़ रुपये की मांग की थी, जो कि खान पट्टे के चौथे वर्ष से जुड़ी थी. उस समय Tata Steel ने अदालत का रुख किया था और अदालत ने सरकार को किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से रोक लगा दी थी, जो अब भी अगली सुनवाई तक लागू है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

20 minutes ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

27 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

2 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

बड़ी खबरें