होम / बिजनेस / NYKAA के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त हुए Santosh Desai

NYKAA के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त हुए Santosh Desai

 संतोष देसाई (Santosh Desai) लगभग दो दशकों से मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वह कई बड़े ब्रैंड्स के बोर्ड में बड़े पदों पर रह चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका (NYKAA) ने अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में संतोष देसाई की नियुक्ति की घोषणा की है. इनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी और 3 साल की अवधि के लिए शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन होगी. देसाई लगभग 17 वर्षों तक फ्यूचर ब्रांड्स के सीईओ के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने भारत की प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों में से एक मैककैन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है. 

मार्केटिंग में दो दशक का अनुभव
मार्केटिंग में दो शानदार दशक बिताने के बाद, वह कई स्थानीय और बहुराष्ट्रीय संगठनों के लिए रणनीतिक रूप से प्रमुख ब्रैंड बनाने में शामिल रहे हैं, आज उन्हें भारतीय 'उपभोक्ता ब्रांड' क्षेत्र में एक विचारशील नेता (thought leader) कहा जाता है. संतोष वर्तमान में वह वर्तमान में थिंक9 कंज्यूमर टेक्नोलॉजीज, दैनिक जागरण समूह और ब्रेकथ्रू के बोर्ड में कार्यरत हैं। वह मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदाबाद और प्रैक्सिस बिजनेस स्कूल, कोलकाता की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हैं। वह इससे पहले आईएनजी वैश्य बैंक और ऑक्सफैम इंडिया के बोर्ड में भी काम कर चुके हैं. 

संतोष का रणनीतिक मार्गदर्शन ब्रैंड की इक्विटी को आगे बढ़ाएगा 
कंपनी के नायका की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर ने कहा कि  संस्कृति और ब्रांडों के बीच परस्पर संबंधों को समझने में संतोष के अनुभव ने कई प्रतिष्ठित ब्रैंड को बनाने में मदद की है. नायका की बेजोड़ ग्राहक केंद्रिता और इनोवेशन के कारण उन्हें कंज्यूमर्स का जबरदस्त प्यार और विश्वास मिला है. हमें विश्वास है कि संतोष का रणनीतिक मार्गदर्शन नाइका की ब्रांड इक्विटी को आगे बढ़ाने और दीर्घकालिक वैश्विक सफलता के लिए हमारे मौजूदा ब्रांडों के गुलदस्ते को मजबूत करने के हमारे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

संतोष देसाई ने कहा 
अपनी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए संतोष देसाई ने कहा, "नाइका ने रीटेल में अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ भारत में सौंदर्य और जीवनशैली परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव किया है. मैं इस गतिशील संगठन की निरंतर सफलता और विकास में योगदान देने के लिए तत्पर हूं, ब्रांड रणनीति और विज्ञापन में अपने अनुभव का लाभ उठाकर इसके बेहद आशाजनक भविष्य को आकार देने में मदद करूंगा.

इसे भी पढ़ें-इन Telecom Companies की बढ़ी मुश्किलें, सपेक्ट्रम शुल्क के साथ अब चुकाना होगा GST

बोर्ड में 40 प्रतिशत महिलाएं
नायका के वर्तमान निदेशक मंडल में 10 सदस्य शामिल हैं, जो व्यापार रणनीति (Business Stratergy) , प्रौद्योगिकी (Technology), उद्यमिता (entrepreneurship) वित्त (finance), शासन और विनियमन (governance & regulation), मानव पूंजी प्रबंधन और सीएसआर (human capital management and CSR.) में अपनी अमूल्य विशेषज्ञता प्रदान करते हैं. नायका उन गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है, जहां बोर्ड में करीब 40 प्रतिशत महिलाएं हैं. स्वतंत्र निदेशकों के सम्मानित समूह में मिलिंद सरवटे, अनीता रामचंद्रन, शेषशायी श्रीधर और प्रदीप परमेश्वरम शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago