✕

होम / बिजनेस / Nxtra को मिलेगी 205,167 MWh स्वच्छ ऊर्जा, कार्बन उत्सर्जन में होगी बड़ी कटौती

Nxtra को मिलेगी 205,167 MWh स्वच्छ ऊर्जा, कार्बन उत्सर्जन में होगी बड़ी कटौती

भारत में डेटा सेंटर्स को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में यह एक अहम पहल है. इस समझौते से हर साल लगभग 1.49 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाने का लक्ष्य है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयरटेल (Airtel) के डेटा सेंटर ब्रांड Nxtra ने अपने सतत ऊर्जा लक्ष्यों को और सशक्त करते हुए AMPIN Energy Transition के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है. इस करार के तहत Inter-State Transmission System (ISTS) से जुड़े सौर-हवा (solar-wind) हाइब्रिड संयंत्रों के माध्यम से Nxtra को 205,167 मेगावाट-घंटा (MWh) अतिरिक्त हरित ऊर्जा प्राप्त होगी.

इस नई ऊर्जा व्यवस्था के तहत कुल 125.65 मेगावाट की क्षमता दो चरणों में Nxtra को दी जाएगी. इसमें राजस्थान और कर्नाटक में कैप्टिव सौर-हवा परियोजनाएं शामिल हैं. इससे Nxtra की कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में सालाना लगभग 1,49,156 टन CO2e की कटौती संभव होगी.

इस करार के साथ दोनों कंपनियों के बीच कुल नवीकरणीय ऊर्जा साझेदारी 200 मेगावाट से अधिक हो गई है. इससे Nxtra की डेटा सेंटर क्षमता न केवल अधिक ऊर्जा-कुशल बनेगी बल्कि यह भारत के सबसे टिकाऊ डेटा सेंटर समाधान प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी.

Nxtra के CEO, आशीष अरोड़ा ने कहा, "सततता केवल एक प्रतिबद्धता नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर है. AMPIN के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से हम 200 मेगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा से अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को संचालित कर रहे हैं. इससे उद्योग में एक नई मिसाल कायम हो रही है. यह करार ISTS से स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त कर हमारे संचालन को अधिक भरोसेमंद और पर्यावरण के लिए फायदेमंद बनाएगा."

AMPIN पहले से ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में Nxtra को राज्य के भीतर (intra-state) ओपन एक्सेस सौर ऊर्जा प्रदान कर रहा है. नए समझौते के तहत AMPIN 11 नए राज्यों में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा और एकल स्वतंत्र बिजली उत्पादक (IPP) के रूप में ISTS से बड़ी मात्रा में नवीकरणीय ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति करेगा.

AMPIN के संस्थापक और CEO पिनाकी भट्टाचार्य ने कहा, "हमारा लक्ष्य भारत भर में इंटर और इंट्रा-स्टेट समाधान प्रदान कर ग्राहकों को लगभग 100% ऊर्जा संक्रमण की दिशा में ले जाना है. Nxtra के साथ हमारी साझेदारी डेटा सेंटर को हरित बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है."

Nxtra द्वारा की गई यह पहल कंपनी की Net Zero प्रतिबद्धता और *SBTi (Science-Based Targets initiative) के अनुरूप है. कंपनी ने ऑपरेशन्स में ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन को घटाने के लिए कई टिकाऊ उपाय अपनाए हैं.

Nxtra ने जून 2024 में वैश्विक *RE100* पहल से जुड़कर 100% बिजली को नवीकरणीय स्रोतों से लेने की शपथ ली थी. यह भारत का पहला डेटा सेंटर ब्रांड है जिसने इस पहल में भाग लिया है. यह देश की 14वीं कंपनी बनी है जिसने यह संकल्प लिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago