✕

होम / बिजनेस / NVIDIA बनी ₹334 लाख करोड़ का मार्केट कैप पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी, जानें कैसे?

nVIDIA बनी ₹334 लाख करोड़ का मार्केट कैप पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी, जानें कैसे?

nVIDIA की यह उपलब्धि केवल एक कंपनी की ग्रोथ स्टोरी नहीं है, बल्कि यह AI और चिप टेक्नोलॉजी के भविष्य की दिशा भी तय करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार को nVIDIA के शेयरों में 2% से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण $4 ट्रिलियन (लगभग 334 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया. यह पहला मौका है जब किसी कंपनी ने इतनी बड़ी बाजार वैल्यू हासिल की है. इस उपलब्धि ने nVIDIA को Apple और Microsoft जैसी दिग्गज टेक कंपनियों से आगे कर दिया है. चलिए जानते हैं कंपनी ने यह उपलब्धि कैसे हासिल की है?

AI हार्डवेयर की मांग से मिला जबरदस्त बूस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार nVIDIA की यह तेजी मुख्य रूप से जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में आई बूम की वजह से देखी गई है. 2022 के अंत में OpenAI के ChatGPT के लॉन्च के बाद AI आधारित हार्डवेयर और चिप्स की डिमांड में जबरदस्त इजाफा हुआ. nVIDIA ने इस मौके को भुनाते हुए खुद को AI प्रोसेसिंग के लिए जरूरी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) के सबसे बड़े निर्माता के रूप में स्थापित कर लिया.

1993 में हुई थी स्थापना, 5 साल में 15 गुना बढ़े शेयर

कैलिफोर्निया स्थित nVIDIA की स्थापना 1993 में हुई थी. फरवरी 2024 में कंपनी ने $2 ट्रिलियन और जून 2024 में $3 ट्रिलियन मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया था. बीते 5 सालों में nVIDIA के शेयरों ने 15 गुना तक की छलांग लगाई है. 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें 22% से अधिक की तेजी देखी गई है.

चीन में नुकसान के बावजूद दिखाई मजबूती

भले ही nVIDIA को चीन से जुड़े व्यापार प्रतिबंधों और चिप निर्यात पर लगी रोक के चलते चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसके बावजूद कंपनी की ग्रोथ पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा. मई में nVIDIA ने बताया था कि चीन के लिए बनी H20 चिप्स पर लगी नई एक्सपोर्ट पाबंदियों के चलते उसे $8 अरब का नुकसान हो सकता है. CEO जेन्सन हुआंग ने इसे अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए चीन जैसे \$50 अरब मार्केट के बंद होने जैसा करार दिया.

Microsoft और Apple से आगे निकली nVIDIA

अब तक Apple और Microsoft ही ऐसी कंपनियां थीं जिन्होंने $3 ट्रिलियन से ऊपर का मार्केट कैप छुआ था. लेकिन nVIDIA ने न केवल यह आंकड़ा पार किया बल्कि अब $4 ट्रिलियन की ऊंचाई पर पहुंचकर एक नया इतिहास रच दिया है. खास बात यह है कि Microsoft खुद nVIDIA के बड़े ग्राहकों में से एक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.