✕

होम / बिजनेस / NV ग्रुप की 2025 तक बड़ी विस्तार योजना: भारत से अमेरिका तक उड़ान भरेगी केसर और सौंफ वाली वोदका

NV ग्रुप की 2025 तक बड़ी विस्तार योजना: भारत से अमेरिका तक उड़ान भरेगी केसर और सौंफ वाली वोदका

25 वर्षों की विरासत और इनोवेशन की पहचान रखने वाला NV ग्रुप अब वैश्विक शराब बाजार में "मेड इन इंडिया" फ्लेवर की नई पहचान स्थापित करने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय मूल की प्रीमियम शराब उत्पादक कंपनी एनवी ग्रुप ने अपने कारोबार को पुनर्गठित करते हुए भारत और वैश्विक स्तर पर बड़ी विस्तार योजना की घोषणा की है. कंपनी ने 2025 के अंत तक अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (EU) और भारत के प्रमुख राज्यों में अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ करने की रणनीति बनाई है. एनवी ग्रुप, जो Smoke Lab Vodka, Stainley Gold और Blue Moon Gin जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के लिए जाना जाता है, अगले 18 महीनों में वैश्विक बिक्री में 40% वृद्धि और 2026 तक अंतरराष्ट्रीय वितरण नेटवर्क को तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है.

अगस्त से भारत के दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में एंट्री

फिलहाल कंपनी की मौजूदगी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में है. लेकिन अब कंपनी अगस्त 2025 से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे नए बाजारों में प्रवेश करने जा रही है.

सितंबर से ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में वितरण शुरू

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Smoke Lab Vodka ने 2020 में अमेरिका में लॉन्च के साथ मजबूत पहचान बनाई. इसकी तीन प्रमुख वेरायटी-क्लासिक, सौंफ (Aniseed) और केसर (Saffron)  ने खासा लोकप्रियता हासिल की है. अमेरिका में ब्रांड की 60% बिक्री न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया, शिकागो, जॉर्जिया और टेनेसी जैसे शहरों से आती है. अब कंपनी कैलिफोर्निया और टेक्सास में गहराई से प्रवेश और सितंबर 2025 से ब्रिटेन और EU में भी वितरण शुरू करने जा रही है.

‘मेड इन इंडिया’ ब्रांड के रूप में वैश्विक पहचान

एनवी ग्रुप का कहना है कि Smoke Lab Vodka जैसे उत्पादों को भारतीय बासमती चावल, हिमालयी जल और देसी मसालों जैसे सौंफ और केसर से तैयार किया जाता है, जो इन्हें एक अद्वितीय स्वाद और वैश्विक पहचान देते हैं.

एनवी ग्रुप के चेयरमैन अशोक जैन ने कहा, "हमारा यूएसपी भारत में निर्मित उच्च गुणवत्ता वाला ENA (Extra Neutral Alcohol) और विशिष्ट प्रोफाइल है. हमने पिछले कुछ वर्षों में आवश्यक आधार तैयार किया है जिससे एनवी ग्रुप को दुनिया की अग्रणी स्पिरिट कंपनियों में शामिल किया जा सके. हमारा लक्ष्य अगले 18 महीनों में वैश्विक बिक्री में 40% की वृद्धि और 2026 तक तीन गुना वितरण विस्तार है."

वैश्विक उपभोक्ताओं को पसंद आ रही है भारतीय फ्लेवर की आत्मा

Smoke Lab के संस्थापक वरुण जैन ने कहा, "हम ऐसे प्रोडक्ट्स बना रहे हैं जो पारंपरिक सोच को चुनौती देते हैं और गुणवत्ता में जड़ें बनाए रखते हैं. हम सिर्फ उत्पाद नहीं भेज रहे, बल्कि भारतीय ब्रांड की एक नई कहानी दुनिया के सामने रख रहे हैं. वैश्विक उपभोक्ता भारतीय फ्लेवर और यूनिक ब्लेंड्स को तेजी से अपना रहे हैं."

विशाल उत्पादन क्षमता और मजबूत भारतीय आधार

एनवी ग्रुप भारत में प्रतिदिन 8,00,000 लीटर शराब की डिस्टिलिंग और बॉटलिंग करने की क्षमता रखता है. कंपनी के पास देश भर में चार डिस्टिलरी और चार विनिर्माण सहयोगी इकाइयां हैं, जिससे वह पूरी वैल्यू चेन पर नियंत्रण बनाए रखती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago