होम / बिजनेस / Nuuk और Zetwerk की रणनीतिक साझेदारी, भारत में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने की तैयारी

Nuuk और Zetwerk की रणनीतिक साझेदारी, भारत में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने की तैयारी

यह साझेदारी भारत में उच्च गुणवत्ता और लागत प्रतिस्पर्धी उत्पादन क्षमता विकसित करने की Nuuk की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

भारत के तेजी से उभरते न्यू-एज डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) होम अप्लायंस ब्रांड Nuuk ने देश में मजबूत और स्केलेबल मैन्युफैक्चरिंग आधार विकसित करने के लिए Zetwerk के साथ बहुवर्षीय रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग साझेदारी की है. यह साझेदारी भारत में उच्च गुणवत्ता और लागत प्रतिस्पर्धी उत्पादन क्षमता विकसित करने की Nuuk की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है. इसके तहत कंपनी चरणबद्ध तरीके से स्थानीयकरण (Localization) और दीर्घकालिक उत्पादन क्षमता निर्माण पर ध्यान देगी. इसी पहल के तहत Zetwerk के नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर संजिव रंगरास को Nuuk का मेक-इन-इंडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है.

भारत में मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस

Zetwerk के साथ यह साझेदारी Nuuk की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स के साथ मिलकर मजबूत उत्पादन ढांचा तैयार करना चाहती है. कंपनी का लक्ष्य वैश्विक मानकों के अनुरूप ऐसा मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाना है जो भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार हो और बड़े पैमाने पर उत्पादन को सक्षम बना सके.

‘मेक इन इंडिया हमारे लिए केवल नारा नहीं’

Nuuk के सह-संस्थापक गजल कालरा और शलभ गुप्ता ने साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी उपभोक्ता उपकरणों के क्षेत्र में डिजाइन और तकनीक आधारित एक नया ब्रांड बनाने पर काम कर रही है. उन्होंने कहा, “हम Nuuk को एक ऐसे न्यू-एज ब्रांड के रूप में विकसित कर रहे हैं जहां डिजाइन और प्रदर्शन मिलकर ऐसे उत्पाद बनाएं जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाएं. इसे बड़े स्तर पर करने के लिए हमें भारत में ऐसी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता की जरूरत है जो गुणवत्ता, गति और नवाचार के हमारे लक्ष्य से मेल खाती हो.”

उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए मेक इन इंडिया केवल एक टैगलाइन नहीं बल्कि भारत में वैश्विक मानकों के साथ निर्माण करने की प्रतिबद्धता है. संजिव रंगरास की नियुक्ति से इस विजन को मजबूत परिचालन अनुभव मिलेगा.

भारत में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन को बढ़ावा

Zetwerk के मैनेजिंग डायरेक्टर (प्रिसीजन बिजनेस – इलेक्ट्रॉनिक्स) राहुल शर्मा ने कहा कि Nuuk उन नई पीढ़ी के भारतीय उपभोक्ता ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करता है जो शुरुआती चरण से ही मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में निवेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह साझेदारी भारत में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन को बढ़ावा देने के साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है. उनका मानना है कि इससे भारत से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उत्पाद विकसित करने में मदद मिलेगी और मेक-इन-इंडिया पहल को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी.

फैन और हीटर समेत कई उत्पादों का निर्माण

इस साझेदारी के तहत Zetwerk Nuuk के लिए चुनिंदा होम अप्लायंस श्रेणियों जैसे फैन, हीटर और अन्य उत्पादों के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में काम करेगा. दोनों कंपनियां उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से स्थानीय बनाने और बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता विकसित करने पर ध्यान देंगी.

नए उत्पाद विकास और परीक्षण सुविधाओं पर जोर

साझेदारी के तहत एक संरचित रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसमें नए उत्पादों का संयुक्त विकास, पायलट मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम और मजबूत परीक्षण व विश्वसनीयता सुविधाओं की स्थापना शामिल होगी. यह ढांचा गुणवत्ता-आधारित उत्पादन के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा.

मेक-इन-इंडिया पहल को और मजबूत करने की योजना

आने वाले समय में Nuuk का लक्ष्य प्रमुख होम अप्लायंस श्रेणियों में अपनी मेक-इन-इंडिया उपस्थिति को और मजबूत करना है. कंपनी का मानना है कि यह कदम उसे उन नई पीढ़ी के उपभोक्ता ब्रांडों में अग्रणी बनाएगा जो भारत में डिजाइन, नवाचार और मैन्युफैक्चरिंग को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं. इस पहल के साथ Nuuk अपने अगले विकास चरण को उत्पाद नवाचार से औद्योगिक क्षमता निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना चाहता है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग उत्कृष्टता उसकी रणनीति का प्रमुख आधार होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

56 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

29 minutes ago