✕

होम / बिजनेस / NTPC को मिलेगी सरकार से 20 हजार करोड़ की मंजूरी, शेयर में और तेजी की उम्मीद

NTPC को मिलेगी सरकार से 20 हजार करोड़ की मंजूरी, शेयर में और तेजी की उम्मीद

सरकार ने सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) को बड़ी निवेश मंजूरी दी है. इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) को 20,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की मंजूरी दे दी है. यह निवेश 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

शेयर बाजार में दिखी सकारात्मक प्रतिक्रिया

इस फैसले के बाद 16 जुलाई को एनटीपीसी के शेयर बीएसई सेंसेक्स पर 342.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे. इंट्राडे में इसमें 0.13% की तेजी दर्ज की गई. दूसरी ओर, NTPC की सहायक कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green) के शेयर 112.05 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जहां इंट्राडे में 1.91% की तेजी देखी गई.

निवेश से किसे क्या फायदा?

सरकार के अनुसार यह निवेश एनटीपीसी की ग्रीन एनर्जी इकाई NGEL (NTPC Green Energy Limited) के जरिए किया जाएगा. यह राशि आगे NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NREL) और अन्य सहायक कंपनियों में भी लगाई जाएगी. पहले इस निवेश की अधिकतम सीमा 7,500 करोड़ रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

ऊर्जा ढांचे को मिलेगा बल, रोजगार को बढ़ावा

सरकारी बयान के मुताबिक, इस निवेश से देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे बिजली ढांचा मजबूत होगा. साथ ही, यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करेगी. इससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और देश में सामाजिक-आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बड़े निवेश से एनटीपीसी और उसकी ग्रीन एनर्जी कंपनियों में निवेशकों की रुचि बढ़ेगी. इससे दीर्घकालिक रूप में कंपनी की वित्तीय स्थिति और शेयर परफॉर्मेंस दोनों मजबूत हो सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

9 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.