✕

होम / बिजनेस / NSE-BSE की चेतावनी: बॉन्ड में जल्दबाजी में निवेश किया, तो डूब सकता है पैसा

NSE-BSE की चेतावनी: बॉन्ड में जल्दबाजी में निवेश किया, तो डूब सकता है पैसा

NSE और BSE ने निवेशकों को चेताया है कि बिना पूरी जानकारी और जांच-पड़ताल के बॉन्ड में पैसा लगाना जोखिम भरा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप बॉन्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं या पहले से निवेश कर चुके हैं, तो सतर्क हो जाएं. दरअसल, देश के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) – ने निवेशकों को चेतावनी दी है कि बिना पूरी जानकारी और जोखिम समझे बॉन्ड में पैसा लगाना आपके निवेश को खतरे में डाल सकता है. दोनों एक्सचेंजों ने कहा है कि ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश करते समय विशेष सतर्कता बरतें और सिर्फ SEBI-पंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर (OBPP) का ही उपयोग करें. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

इन बातों की जरूर करें जांच

एक्सचेंजों ने सलाह दी है कि बॉन्ड में निवेश से पहले निवेशकों को कुछ अहम पहलुओं की जांच अवश्य करनी चाहिए:

1. क्रेडिट रेटिंग – यह बताती है कि बॉन्ड जारी करने वाली कंपनी कितना भरोसेमंद है.
2. कंपनी का भुगतान रिकॉर्ड – क्या कंपनी समय पर ब्याज और मूलधन चुका रही है?
3. बॉन्ड की लिक्विडिटी – क्या जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से बेचा जा सकता है?
4. सेटलमेंट टाइमलाइन और टैक्स नियम – निवेश से जुड़ी प्रक्रियाओं और कर नियमों को समझना बेहद जरूरी है.

अगर इन पहलुओं को नजरअंदाज किया गया, तो निवेशकों को गलत निर्णय का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

YTM को न मानें गारंटी

NSE और BSE ने स्पष्ट किया है कि Yield to Maturity (YTM) यानी मैच्योरिटी तक मिलने वाला अनुमानित रिटर्न, किसी तरह की गारंटी नहीं होता. यह कई कारकों पर निर्भर करता है- जैसे ब्याज दरों में बदलाव, बाजार की स्थिति, कंपनी की वित्तीय स्थिति और निवेश की अवधि. अगर निवेशक बॉन्ड को समय से पहले बेचते हैं, तो उन्हें YTM से काफी अलग रिटर्न मिल सकता है. आम तौर पर जब बॉन्ड का बाजार मूल्य उसके फेस वैल्यू से नीचे होता है, तो YTM ज्यादा दिखता है, और जब यह कीमत फेस वैल्यू से ऊपर जाती है, तो YTM कम हो जाता है.

कूपन रेट को भी न समझें सुरक्षित

कूपन रेट, यानी तय वार्षिक ब्याज दर, भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. यह उस कंपनी की वित्तीय हालत और भुगतान क्षमता पर आधारित होता है. अगर कंपनी ब्याज या मूलधन चुकाने में विफल होती है, तो निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago