✕

होम / बिजनेस / अब बिना भारतीय सिम कार्ड के 12 देशों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, AU बैंक ने शुरू की नई सुविधा

अब बिना भारतीय सिम कार्ड के 12 देशों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, AU बैंक ने शुरू की नई सुविधा

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की यह पहल एनआरआई ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग को पहले से कहीं अधिक सुलभ, सुरक्षित और सीमाहीन बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) ने अपने एनआरई (Non-Resident External) और एनआरओ (Non-Resident Ordinary) खाताधारकों को एक नई डिजिटल सुविधा दी है. बैंक ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों के माध्यम से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवाएं शुरू की हैं, जिससे अब प्रवासी भारतीय बिना भारतीय सिम कार्ड के यूपीआई लेनदेन कर सकेंगे.

अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, हांगकांग, मलेशिया, ओमान, क़तर, सऊदी अरब, सिंगापुर, यूएई, यूके और अमेरिका सहित 12 देशों में बसे एनआरआई अपने एनआरई/एनआरओ खातों को UPI से लिंक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें भारतीय मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं होगी. इस सुविधा के तहत एनआरआई ग्राहक बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर और मर्चेंट पेमेंट जैसे लेन-देन सुरक्षित, सुविधाजनक और रियल-टाइम तरीके से कर सकेंगे.

AU बैंक ने बताया कि पात्र एनआरआई ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क और भारतीय मोबाइल कनेक्शन के बिना UPI पर रजिस्टर कर सकते हैं. यह सुविधा डिजिटल बैंकिंग को आसान और सुलभ बनाएगी, साथ ही सभी नियामकीय मानकों का पालन भी सुनिश्चित करेगी.

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के ईडी और डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल ने इस नई पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा “अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों के साथ एनआरई और एनआरओ खाता धारकों के लिए UPI सक्षम करके हम पारंपरिक सीमाओं को समाप्त कर रहे हैं और एनआरआई को भारत से वित्तीय रूप से जुड़े रहने की शक्ति दे रहे हैं, वह भी आसानी, सुरक्षा और सुविधा के साथ.”

उन्होंने आगे कहा “अब एनआरआई भारत आने पर क्यूआर कोड स्कैन कर कैशलेस भुगतान कर सकेंगे. यह पहल प्रवासी भारतीयों के लिए डिजिटल बैंकिंग पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है और ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है.”

यह पहल न केवल एनआरआई समुदाय के लिए बड़ी राहत है, बल्कि यह भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में एक ठोस कदम भी मानी जा रही है. इससे भारत और विदेशों में बसे भारतीयों के बीच वित्तीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago