होम / बिजनेस / अब एआई के विकास को लेकर 1 अरब डॉलर खर्च करने जा रही है ये टेक कंपनी 

अब एआई के विकास को लेकर 1 अरब डॉलर खर्च करने जा रही है ये टेक कंपनी 

गूगल और माइक्रोसाफ्ट के एआई लॉन्‍च करने के बाद अब हर कंपनी अपने भविष्‍य की जरूरतों को देखते हुए इस पर बड़ा निवेश कर रही है. टाटा के बाद अब एक और कंपनी ने इस पर बड़ी रकम खर्च करने की घोषणा की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विस्‍तार में कोई कंपनी पीछे नहीं रहना चाहती है. गूगल और माइक्रोसाफ्ट के बाद अब भारतीय कंपनियां भी अपनी जरूरत के अनुसार एआई के विकास के लिए फंड खर्च करने की तैयारी कर रही हैं. इस कड़ी में वैसे तो कई नाम हैं, लेकिन अब आईटी सॉल्‍यूशन प्रोवाइड करने वाली नामी कंपनी विप्रो ने भी कुछ ऐसा ही करने की प्‍लानिंग कर ली है. एक्‍सचेंज फाइलिंग में दी गई एक जानकारी के अनुसार, कंपनी इसके विस्‍तार के लिए 1 अरब डॉलर खर्च करने जा रही है. कंपनी 1 अरब डॉलर के निवेश से बड़े डेटा और एनालिटिक्स समाधानों के एक्‍सपेंसन के साथ-साथ नए आविष्‍कार, विकास और प्लेटफार्मों के विकास पर फोकस करना चाहती है. 

टाटा की घोषणा के बाद सामने आई है ये जानकारी 
हाल ही में विप्रो की प्रतिद्वंद्वी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने भी कुछ ऐसा ही ऐलान किया था. टाटा कंसल्‍टेंसी के द्वारा घोषणा करने के एक हफ्ते बाद विप्रो की ओर से ये ऐलान किया गया है. टाटा ने कहा था कि वो अपने 25,000 इंजीनियरों को माइक्रोसॉफ्ट के एज़्योर ओपन एआई पर ट्रेनिंग देने की योजना बना रही है. दुनिया भर के बैंकों से लेकर बड़ी तकनीक पर काम करने वाली कंपनियों ने चैटजीपीटी के बाद एआई में निवेश दोगुना कर दिया है. इससे पहले वर्ष 2022 के अंत में माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई द्वारा एक जेनरेटिव एआई चैटबॉट को लॉन्‍च किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. विप्रो ने अपने AI-इनोवेशन इकोसिस्टम विप्रो ai360 को भी लॉन्च किया है और कहा कि वह अगले 12 महीनों के दौरान अपने लगभग 250,000 कर्मचारियों को AI पर ट्रेनिंग देगी.

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ 
विप्रो के सीईओ थियरी डेलापोर्टे ने कहा, विशेष रूप से जेनरेटिव एआई के सामने आने के बाद हम सभी उद्योगों के लिए एक बुनियादी बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं. 
वहीं, अगर एआई के विकास को देखें तो वो जिस तेजी से हो रहा है उसने टेक से लेकर दूसरे क्षेत्रों में काम करने वाली सभी कंपनियों को इस पर काम करने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है. लगभग सभी क्षेत्रों जिसमें हेल्‍थकेयर, फिनटेक और रिटेल जैसे सेक्‍टरों में एआई के विकास के लिए कंपनियां निवेश कर रही हैं. निवेश करने वाली कपंनियां उन सेवाओं को और बेहतर बनाना चाहते हैं जो सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ी हुई हैं.

एआई से नौकरी जाने का भी है खतरा 
दुनिया भर में जॉब्‍स को लेकर नजर रखने वाली कंपनियों ने एआई के विकास को लेकर जिस तेजी से काम किया है उससे कई तरह की आशंकाएं पैदा हो गई हैं. इनमें सबसे बड़ी आशंका ये पैदा हो रही है कि एआई के विकास के बाद तेजी से नौकरी जा सकती है. गोल्‍डमैन सैश के अनुसार समूची दुनिया में एआई के कारण 30 करोड़ नौकरियां जाने की उम्‍मीद है. इससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. इसका सबसे ज्‍यादा असर अमेरिका और यूरोप में होने की संभावना है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

9 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

45 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

9 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

45 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago