होम / बिजनेस / 18 साल बाद आएगा TATA ग्रुप की इस कंपनी का IPO
18 साल बाद आएगा TATA ग्रुप की इस कंपनी का IPO
टाटा टेक्नोलॉजी के लिए ये IPO इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी के चेयरमैन N चंद्रशेखर के कार्यकाल में लाया जाने वाला ये पहला IPO है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
देश के कई क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने सैद्धान्तिक तौर पर टाटा टेक्नोलॉजी के नए IPO के लिए मंजूरी दे दी है. टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी के नए IPO के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल दे दिया है.टाटा मोटर्स ने ये जानकारी अपने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. टाटा मोटर्स ने कहा कि ये मार्केट कंडीशन, मिलने वाले अप्रूवल और रेग्यूलेटरी क्लीयरेंस के ऊपर निर्भर करता है.
IPO कमिटी ने दी इन प्रिंसिपल को मंजूरी
टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने 12 दिसंबर को टाटा टेक्नोलॉजी के IPO को लाने को लेकर मंजूरी दे दी है. इसके जरिए टाटा मोटर्स अपनी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी में आंशिक शेयर बेचने की संभावनाओं को तलाश रही है. टाटा टेक्नोलॉजी एक ग्लोबल इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली कंपनी है. ये कंपनी एयरोस्पेस, इंजिनियरिंग और इंडस्ट्रियल हैवी मशीनरी समूची इंडस्ट्री को मुहैया कराती है. कंपनी ने हाल ही में अपने डिफेंस और डिजिटल से जुड़े कारोबार को बढ़ाने के लिए फ्रांस में इनोवेशन सेंटर शुरू किया है. टाटा टेक्नोलॉजी मोबाइल इन हार्मोनी से जुड़े 2300 कंपनियों के क्लब में भी शामिल है.
18 साल बाद आएगा टाटा मोटर्स का IPO
टाटा मोटर अपनी सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी का IPO 18 साल बाद लेकर आ रहा है. इससे पहले वो 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का IPO लेकर आया था. कंपनी में टाटा टेक्नोलॉजी में टाटा मोटर्स की 72.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसमें 8.96 प्रतिशत हिस्सेदारी अल्फा टीसी, 4.48 फीसदी हिस्सेदारी टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की शामिल है.
10 प्रतिशत हिस्सेदारी कर सकती है ऑफर
कंपनी ने IPO को लाने के लिए सेबी में दस्तावेज दाखिल किए हैं. वहां की सभी औपचारिकताओं के बाद ही मार्केट में IPO लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार अभी कंपनी की बैंकों से इस मामले को लेकर बात चल रही है. हालांकि कंपनी की ओर से इस मामले को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है. टाटा टेक्नोलॉजी की कमाई की बात करें तो 2021-22 में कंपनी की आय 3530 करोड़ रुपये थी. कंपनी के अधिकांश ग्राहक विदेशी कंपनियों के हैं. कंपनी डिफेंस और डिजिटल सेक्टर में काम करती है.
टैग्स