होम / बिजनेस / अब विस्‍तारा के साथ TATA के इन कर्मचारियों ने भी मिलाया हाथ, इन समस्‍याओं पर दिया साथ 

अब विस्‍तारा के साथ TATA के इन कर्मचारियों ने भी मिलाया हाथ, इन समस्‍याओं पर दिया साथ 

विस्‍तारा के पायलटों के छुट्टी पर जाने के कारण पहले ही पिछले कई दिनों से कई विमानों की सेवाएं कैंसिल हो रही हैं. अब इसमें एयर इंडिया के पायलटों ने भी सहमति जता दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विस्‍तारा की फ्लाइट अभी भी लगातार कैंसिल हो रही हैं. कंपनी के सीईओ की पायलटों के साथ हुई मीटिंग के बाद भी अभी तक समस्‍या नहीं सुलझ पाई है. इसी कड़ी में अब विस्‍तारा के पायलटों के साथ टाटा समूह की दूसरी एयर लाइन एयर इंडिया के पायलटों ने भी हाथ मिला लिया है. उन्‍होंने भी विस्‍तारा के पायलटों की समस्‍या को सही बताया है. विस्‍तारा के पायलटों द्वारा खराब रोस्‍टरिंग और काम करने की खराब स्थिति के बारे में शिकायत की गई है.

टाटा चेयरमैन को लिखे पत्र में आखिर क्‍या है
टाटा चेयरमैन एन चंद्रशेखर को इंडियन क‍मर्शियल पायलट एसोशिएसन और इंडियन पायलट गिल्‍ड की ओर से लिखे गए पत्र में कई अहम बातें कही गई हैं. इस पत्र में कहा गया है कि पायलट 70 घंटे काम करने के वेतन की मांग, स्थिर रोस्‍टर और बेहतर काम करने की स्थिति को लेकर सुनिश्चित रहे हैं. इस पत्र में उन्‍होंने कहा है कि हमारा मानना ये है कि ये मांगे न सिर्फ सही हैं बल्कि टाटा समूह की एयरलाइंस में मौजूद व्‍यापक चुनौतियों को भी दर्शाती हैं. 

ये भी पढ़ें: अब थर्ड पार्टी App के जरिए CDM में भी जमा कर पाएंगे पैसा, रिटेल निवेशकों के लिए खुशखबरी

इन समस्‍याओं की ओर किया गया है इशारा 
इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन की ओर से लिखे गए पत्र में कई और भी समस्‍याओं को उठाया गया है. इसमें 70 घंटे काम करने के वेतन के अलावा, छुट्टीयों की मंजूरी, पर्याप्‍त आराम, रोस्‍टर की समस्‍या, पायलटों को ज्‍यादा से ज्‍यादा उड़ान के लिए प्रेरित करना, टाटा समूह की अलग-अलग एयरलाइनों के द्वारा इस समस्‍या को उठाया जाता है. पत्र में ये भी कहा गया है कि पायलट को सम्‍मान दिया जाना चाहिए और अपने पेशे में बेहतर बनने के लिए मदद की जानी चाहिए. पायलटों को धमकी देना न केवल गलत है ब‍ल्कि इससे डराना वाला वातावरण भी बनता है. 

नहीं लागू हो पाईं DGCA की गाइडलाइन 
DGCA की ओर से हाल ही में लाई गई गाइडलाइन को सभी एविएशन कंपनियों की ना के बाद वापस लेना पड़ा. DGCA की ओर से कहा गया था कि पायलटों के लिए ड्यूटी रोस्‍टर का प्रावधान दिया था, जिसमें उन्‍हें पर्याप्‍त छुट्टी और आराम दिए जाने की बात कही गई थी. डीजीसीए की ओर से इसे विमानों में सुरक्षा और दूसरे साधनों को बढ़ाने को लेकर उठाया गया था. डीजीसीए ने इसे लागू करने के लिए 1 जून की तारीख भी तय की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

9 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

9 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago