होम / बिजनेस / सच होगा यूपी में फिल्‍म सिटी का सपना, इतने करोड़ से बनेगी नॉर्थ इंडिया की पहली फिल्‍म सिटी 

सच होगा यूपी में फिल्‍म सिटी का सपना, इतने करोड़ से बनेगी नॉर्थ इंडिया की पहली फिल्‍म सिटी 

1510 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस फिल्‍म सिटी के बनने से सैकड़ों लोगों को डायरेक्‍ट और हजारों लोगों को अप्रत्‍यक्ष तरीके से रोजगार मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूपी में बनने वाली पहली फिल्‍म सिटी के निर्माण की कवायद अब जल्‍द ही जमीन पर उतरनी शुरू हो जाएगी. इस फिल्‍म सिटी के निर्माण को लेकर गुरुवार को बोनी कपूर और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच समझौता पत्र पर हस्‍ताक्षर किए गए. 230 एकड़ में बनने वाली इस फिल्‍म सिटी का निर्माण 1510 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. इस फिल्‍म सिटी का निर्माण अगले 8 साल में होगा और इससे हजारों लोगों को प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रोजगार मिलने की उम्‍मीद है. 

फिल्‍म सिटी का ऐसा होगा आकार 
जेवर एयरपोर्ट से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस फिल्‍म सिटी को 230 एकड़ में विकसित किया जाएगा जिसमें  फिल्म फैसिलिटी के साथ कॉमर्शियल कंपोनेंट्स का विकास होगा. इस फिल्‍म सिटी में 157 एकड़ में फिल्मिंग कंपोनेंट्स का होगा विकास, 135 एकड़ में फिल्मिंग फैसिलिटी और 21 एकड़ में फिल्म इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा. यही नहीं 75 एकड़ में सर्विस एकमोडेशन, हॉस्पिटैलिटी और ऑफिस जैसे  कॉमर्शियल कंपोनेंट्स स्थापित किए जाएंगे. अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के एक्सेस को बढ़ाने के लिए 75 मीटर का इंटरलिंक लेन बनाएगी यमुना अथॉरिटी 

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ की कितनी है सैलेरी, जानते हैं कौन है नंबर वन?

1095 दिनों में फिल्म फैसिलिटीज की होगी शुरुआत
यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी के पूरे प्रोजेक्ट को 8 वर्ष या 2920 दिन में पूरा किया जाएगा. वहीं फिल्म फैसिलिटीज और फिल्म इंस्टीट्यूट के लिए 3 वर्ष या 1095 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 1510 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. पहले दो साल में फिल्म सिटी के निर्माण में 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे तो तीसरे वर्ष 75 करोड़ रुपए खर्च होंगे. वहीं चौथे से 8वें साल के बीच इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि स्टूडियो बैकलॉट्स और ओपेन सेट्स समेत फिल्मिंग कंपोनेंट्स पर 832.91 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि हॉस्पिटैलिटी पर 373.93 करोड़ रुपए, सर्विस एकमोडेशन पर 315.07 करोड़ रुपए, ऑफिस पर 109.60 करोड़ रुपए और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 76.44 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 

वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनाने का वादा 
साइनिंग सेरेमनी के दौरान मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि  ये जो फिल्म सिटी का कार्य हो रहा है, हमारी तैयारी इसकी साइनिंग से पहले ही शुरू हो चुकी है. हाल ही में मैं लंदन और एलए गया और वहां काफी स्टूडियोज का अवलोकन किया. जो नए स्टूडियोज बने हैं, वहां किस तरह की नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है, इसका भी जायजा लिया. यूपी में बन रही यह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी पूरी तरह वर्ल्ड क्लास होगी. वहीं यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा कि फिल्म सिटी की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए हम इसके एक्सेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं. फिल्म सिटी में बड़े-बड़े सेट लगाने के लिए बड़ी गाड़ियों का आवागम होगा, इसको देखते हुए यमुना अथॉरिटी ने 75 मीटर इंटरलिंक लेन बनाने का निर्णय लिया है. इसकी प्लानिंग हमने कर ली है, इसका सारा व्यय प्राधिकरण ही करेगा. यमुना प्राधिकरण का स्वभाव है कि वो अपने निवेशकों को नहीं मांगने पर भी उनकी सुविधा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

15 minutes ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

24 minutes ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

2 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेत, आज सुस्त रह सकता है बाजार; क्रूड में नरमी से मिलेगी राहत

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 85.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,329.00 पर रहा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

24 minutes ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

15 minutes ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

19 hours ago