होम / बिजनेस / अब इस राज्‍य में निवेश करने जा रही है TATA, इतने लोगों को मिलेगी नौकरी

अब इस राज्‍य में निवेश करने जा रही है TATA, इतने लोगों को मिलेगी नौकरी

जब से टाटा और इंडिगो की ओर से नए विमानों को लेकर ऑर्डर दिया गया है तब से विमानों के रखरखाव विकसित करने को लेकर भी कंपनियां काम कर रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था के बीच अब टाटा समूह कर्नाटक में 2300 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश करने जा रही है. इस निवेश में टाटा समूह की दो कंपनियां शामिल हैं जिसमें एयर इंडिया और टाटा एडवांस सिस्‍टम लिमिटेड शामिल हैं. इस निवेश के तहत आने वाले दिनों में कर्नाटक में विमानों के रखरखाव के लिए मेंटीनेंस सेंटर बनाया जाएगा. इस सेंटर के बनने से उसमें 1500 लोगों से ज्‍यादा का रोजगार मिलेगा. इस निवेश की घोषणा वहां के सीएम सिद्धारमैया ने की है. इस निवेश से कुल तीन परियोजनाओं को लेकर भी काम किया जाएगा. 

आखिर क्‍या होगा इस निवेश के बाद? 
टाटा एडवांस्‍ड सिस्‍टम 1030 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीन परियोजनाओं की शुरुआत करेगा. इसमें 420 करोड़ रुपये से जहां विमानों के रखरखाव के लिए सेंटर बनाया जाएगा वहीं दूसरी ओर 300 करोड़ रुपये से गन मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट और एयरोस्‍पेस में निवेश और डिफेंस सेक्‍टर में विकास किया जाएगा.कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि इससे 1650 नौकरियां पैदा होंगी. 

TASL की ये है योजना 
TASL की योजना ये है कि जरूरत के अनुसार 13000 स्‍पेयर पार्ट्स में से 50 प्रतिशत की सप्‍लाई बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास कोलार में बनने वाली फैक्‍ट्री से की जाएगी. इस निवेश से 300 से ज्‍यादा मझोले उद्योगों में 2 से 3 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी. मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि डिफेंस विभाग के लिए तैयार होने वाले 67 प्रतिशत विमान और हेलीकॉप्‍टर कनार्टक में ही तैयार होते हैं. टाटा ने इसे लेकर एयरबस के साथ भी समझौता किया है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि टाटा ने एयरबस के साथ सैकड़ों विमानों को खरीदने का सौदा किया है. ऐसे में उसे मेंटीनेंस सेंटर की आवश्‍यकता होगी.

ये भी पढ़ें: जानते हैं महिला पुरुष में कौन कर रहा है ज्‍यादा ऑनलाइन शापिंग, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

12 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago