होम / बिजनेस / अब FLIPKART और AMAZON को टक्कर देगा ONDC, दुनिया में कहीं भी बेचा जा सकेगा सामान
अब FLIPKART और AMAZON को टक्कर देगा ONDC, दुनिया में कहीं भी बेचा जा सकेगा सामान
अल्फा टेस्ट में भी सरकार को इसके अच्छे नतीजे मिले थे, जिसके बाद सरकार इसे इन दिनों बैंग्लूरू में टेस्ट कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
केन्द्र सरकार देश के कारोबारियों के लिए जल्द ही एक देशी प्लेटफॉर्म लेकर आने वाली है। इस प्लेटफॅार्म के जरिए न सिर्फ देश के अलग- अलग सामानों के कारोबारी अपना सामान पूरे देश में बेच पाएंगें बल्कि आम आदमी को भी देश का एक पोर्टल मिल सकेगा जहां से सीधे देश के कारोबारी से सामान खरीद सकेगा। मौजूदा समय में देश में FLIPKART और AMAZON का देश के 80 प्रतिशत बाजार पर कब्जा है।
मौजूदा समय में चल रही है इसकी टेस्टिंग
मौजूदा समय में इसकी अल्फा टेस्टिंग के बाद अब बीटा टेस्टिंग चल रही है। मंत्रालय बैंग्लूरू के कई पिन कोड पर टेस्टिंग चल रही है। इस टेस्टिंग के बाद इसका फाइनल टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद आम आदमी भी इस साइट से सामान की खरीद कर सकेगा। साथ ही देश के कारोबारी जिन्हें अभी FLIPKART और AMAZON जैसी जगहों पर स्पेस नहीं मिल पाता वो आसानी से अपना प्रोडक्ट बेच सकेगा।
डीपीआईआईटी कर रही है इसका प्रमोशन
कॉमर्स मंत्रालय का डीपीआईआईटी इस ऐप को लेकर काम कर रहा है। उसका मकसद देश के छोटे कारोबारियों को आसानी से स्पेस मुहैया कराना है, जिससे वो लोग भी दुनिया में कहीं भी अपना सामान बेच सकें। यही नहीं देश के लोगों को भी इसका फायदा इस मायने में मिलेगा कि वो इन कंपनियों के अतिरिक्त भी सामान खरीदने के लिए देश का देशी पोर्टल बनेगा।
अल्फा टेस्टिंग हो चुकी है कामयाब
सरकार इसकी अल्फा टेस्टिंग करने के बाद ही अब बीटा टेस्टिंग कर रही है। अल्फा टेस्ट में भी सरकार को इसके अच्छे नतीजे मिले थे, जिसके बाद सरकार इसे इन दिनों बैंग्लूरू में मटेस्ट कर रही है। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात ये भी है सरकार इस एप के जरिए बाजार से FLIPKART और AMAZON की हिस्सेदारी को भी कम करना चाह रही है।
टैग्स