होम / बिजनेस / अब STARTUP को MAARG पोर्टल दिखाएगा मंजिल, मिलेंगी कई सुविधाएं

अब STARTUP को MAARG पोर्टल दिखाएगा मंजिल, मिलेंगी कई सुविधाएं

इस पोर्टल के जरिए स्‍टार्टअप आसानी से किसी भी एकेडिमिन, इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट, लगातार निवेश करने वाले, सक्‍सेसफुल फाउंडर, विदेशों के महत्‍वपूर्ण एक्‍सपर्ट से कनेक्‍ट करना इसका प्रमुख कार्य रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वाणिज्‍य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्‍ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड ने देशभर में काम करने वाले स्‍टार्टअप के लिए एक पोर्टल बनाया है. ये पोर्टल देशभर के स्‍टार्टअप को कई तरह की सुविधाएं प्रदान करेगा, जिसमें उन्‍हें एक्‍सपर्ट ओपिनियन से लेकर निवेश करने वालों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. ये देशभर के सभी स्‍टार्टअप के लिए सरकार की ओर से एक मेंटरशिप प्रोग्राम है. जिसका कोई भी फायदा उठा सकता है.

क्‍या है ये MAARG पोर्टल

मौजूदा समय में भारत का स्‍टार्टअप सिस्‍टम दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्‍टार्टअप उद्योग है, जिसमें अलग-अलग तरह के क्षेत्रों में हजारों लोग काम कर रहे हैं. इन्‍हीं स्‍टार्टअप को सपोर्ट करने के लिए सरकार ने ये पोर्टल शुरु किया है, जिसमें मेंटरशिप, सलाह, सहायता, लचीलापन, और ग्रोथ शामिल है. इस पोर्टल का मकसद है देशभर के स्‍टार्टअप को अलग-अलग तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएं. इस पोर्टल का मकसद उसे उसकी पूरी लाइफसाइकिल में फोकस्‍ड गाइडेंस, हैंड होल्डिंग, और सपोर्ट दिया जाना है. इसका दूसरा बड़ा मकसद एक औपचारिक प्‍लेटफॉर्म बनाते हुए देश में काम कर रहे मेंटर और मेंटी के बीच में संवाद स्‍थापित करना. सभी तरह के स्‍टार्टअप को एक्‍सपर्ट एसिसटेंस भी प्रोवाइड कराने का भी है, जिससे वो तेजी से आगे बढ़ सके. वाणिज्‍य मंत्रालय उन्‍हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ी सहायता भी प्रदान करने की तैयारी कर रहा है.

तीन चरणों में होगा सक्रिय

मार्ग पोर्टल तीन चरणों में सक्रिय होगा, जिसमें पहले चरण में मेंटर को लाया जाएगा. दूसरे चरण में इसमें स्‍टार्टअप को लाया जाना शुरु हो चुका है. जो कि 14 नंवबर से शुरू कर दिया गया है. जबकि इसके तीसरे चरण में जब स्‍टार्टअप को मेंटर मैच हो जाएगा जिसके लिए डीपीआईआईटी ने ऑनबोर्डिंग को भी शुरू कर दिया है. मौजूदा समय में भारत में 82000 स्‍टार्टअप हैं जिसमें डीपीआईआईटी से रिकॉगनाइज और 107 यूनीकॉर्न भी शामिल हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

22 hours ago