होम / बिजनेस / अब एआई से मिलेगा डॉक्‍टर का अपॉइंटमेंट, हेल्‍थ सेक्‍टर में बड़े बदलाव की तैयारी 

अब एआई से मिलेगा डॉक्‍टर का अपॉइंटमेंट, हेल्‍थ सेक्‍टर में बड़े बदलाव की तैयारी 

अगर कोई डॉक्‍टर आने वाले दिनों में किसी मरीज की हिस्‍ट्री देखना चाहता है तो उसे बस इतना कहना होगा कि मुझे इस मरीज का पुराना एमआरआई दिखाएं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब से एआई (Artificial Intelligence) की शुरुआत हुई है तब से हर इंडस्‍ट्री कोशिश कर रही है कि वो अपने ज्‍यादा से ज्‍यादा कामों को एआई की ओर लेकर जाए. इसी कड़ी में अब हेल्‍थ सेक्‍टर में इसे लेकर बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है. इसी कड़ी में ओरेकल (Oracle Clinicle Digital) हेल्‍थ ने जनरेटिव एआई की शुरुआत की है. इस एआई का मकसद है हेल्‍थ सेक्‍टर में मैनुअल काम को कम करना और रोगी की देखभाल पर ज्‍यादा फोकस करना. ये कहना भी गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में जब आप हॉस्पिटल में डॉक्‍टर की अपॉइंटमेंट के लिए फोन करें तो वहां आपको एआई की आवाज सुनाई दे. 

क्‍या करता है ओरेकल हेल्‍थकेयर का ये एआई?
ओरेकल हेल्‍थकेयर अभी तक कई इंडस्‍ट्री में अपने एआई को ला चुका है. ओरेकल का ये जनरेटिव एआई हेल्‍थकेयर सिस्‍टम में कई तरह के बदलाव कर देगा. अपॉइंटमेंट देने से लेकर दूसरे कई काम वॉयस कमांड से कर देगा. कंपनी अब तक इसे कई दूसरी इंडस्‍ट्री में स्‍थापित कर चुकी है. 

क्‍या बोले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट? 
इस जनरेटिव एआई के बारे में अपनी बात रखते हुए ओरेकल हेल्‍थ के वाइस प्रेसीडेंट ने कहा कि EHR को किसी भी तरह की पर्सनलाइज्‍ड सर्विस प्रोवाइड करने में बेहतर तौर पर कुशल होना चाहिए.  हम अपने प्‍लेटफॉर्म पर व्‍यापक जनरेटिव एआई को लाकर सिर्फ सांसारिक काम को कम करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि हम उन मरीजों की भी मदद कर रहे हैं जो बेहतर सेवा की उम्‍मीद में आते हैं.  कई बार मरीज लगातार बढ़ते इलेक्‍ट्रॉनिक हेल्‍थ रिकॉर्ड सॉल्‍यूशन से कई बार असंतुष्‍ट नजर आता है लेकिन इसमें उस समस्‍या को खत्‍म करने का प्रयास किया गया है. कंपनी ये भी दावा कर रही है कि इनके इस्‍तेमाल के बढ़ने के बाद चिकित्‍सक अपने काम को और बेहतर तरीके से कर पाएंगे.

आसान हो जाएगा मरीज की हिस्‍ट्री देखना 
इस जनरेटिव एआई को कंपनी ने इतना काबिल बनाया है कि  ये सिर्फ मरीजों की ही मदद नहीं करेगा बल्कि डॉक्‍टरों के लिए भी काफी काम करेगा. कपनी का दावा है कि अगर डॉक्‍टर किसी मरीज की पुरानी हिस्‍ट्री, एमआरआई या कुछ और देखना चाहता है तो उसे बस इतना कहना होगा कि मरीज का पुराना एमआरआई दिखाएं. कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो अब वो दिन दूर नहीं है जब हेल्‍थकेयर सिस्‍टम की तस्‍वीर पूरी तरह से बदल चुकी होगी. आपको अपॉइंटमेंट देने से शुरू होने वाला एआई आने वाले दिनों में कई और काम करता नजर आएगा.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

14 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

14 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.