होम / बिजनेस / अब ग्रामीण इलाकों में बेहतर होने जा रही है कनेक्टिविटी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
अब ग्रामीण इलाकों में बेहतर होने जा रही है कनेक्टिविटी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
सरकार ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे उन गांवों में भी 4G का नेटवर्क ले जाया जा सके जहां अभी कनेक्टिविटी बेहतर नहीं है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी की स्थिति बेहद खराब है। इसी समस्या से निपटने के लिए सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग और पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में काम करने वाली दुनिया की जानी मानी कंपनी स्कीपर को बीएसएनल की ओर से एक बड़ा ऑर्डर दिया गया है। बीएसएनएल की ओर से स्कीपर को इस काम के लिए 2570 करोड रुपए का आर्डर दिया गया है। जिस पर कंपनी ने राजस्थान और ओडि़सा जैसे राज्यों में काम भी शुरु कर दिया है.
आखिर किस चीज का मेला है ऑर्डर
कंपनी को BSNL की ओर से ग्राउंड बेस्ट टेलीकॉम टावर और इंफ्रास्ट्रक्चर को सेट अप करने का ऑर्डर मिला है. स्कीपर को उन गांव में टावर लगाने का काम मिला है जहां पर अभी तक 4G की रीच नहीं हो पाई है. BSNL की ओर से स्कीपर को 2570 करोड रुपए का यह प्रोजेक्ट मिला है, जिसकी कुल अवधि 5 साल की है. कंपनी ने राजस्थान और उड़ीसा जैसे राज्यों में इसे लेकर काम करना शुरू भी कर दिया है. कंपनी को उन गांव में टावर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है जहां पर मौजूदा समय में सिर्फ 2G या 3G जैसी कनेक्टिविटी ही मिल पा रही है. कंपनी इन टावर के जरिए वहां पर 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेगी.
क्या बोले कंपनी के निदेशक
स्कीपर के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन कुमार बंसल ने इस मौके पर कहा हम खुश हैं कि हम भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में पार्टिसिपेट कर रहे हैं. हमें इस बात की भी खुशी है कि हम सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रोवाइड करने के उनके विजन को लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इन इलाकों में e-governance सर्विसेज, बैंकिंग सर्विसेज, टेलीमेडिसिन, टैली एजुकेशन और मोबाइल ब्रॉडबैंड सहित कई रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम जीटावर मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी है.
कौन है स्कीपर इंडिया
1981 में स्थापित हुई स्कीपर इंडिया पावर ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन और पॉलीमर सेगमेंट में अग्रणी कंपनी है. 40 साल के अनुभव के साथ भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी कंपनी है. स्कीपर इंडिया अपने हाई क्वालिटी और cost-effective सलूशन के लिए जानी जाती है. कंपनी मौजूदा समय में लैटिन अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका सहित 40 देशों में अलग-अलग तरीके की सर्विस प्रोवाइड कर रही है. कंपनी रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में भी काम करती है.
टैग्स