✕

होम / बिजनेस / अब बच्‍चे पैदा करने के लिए चीनी कंपनी देने जा रही है ये दिलचस्‍प ऑफर 

अब बच्‍चे पैदा करने के लिए चीनी कंपनी देने जा रही है ये दिलचस्‍प ऑफर 

चीन में कम होती जनसंख्‍या को लेकर जहां सरकार के साथ-साथ निजी कंपनियों ने भी ऑफर देने शुरू कर दिए हैं. इस कड़ी में अब एक कंपनी ने बच्‍चे पैदा करने पर 1 लाख बोनस देने का ऐलान किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्‍या के मामले में भारत के बाद जिस देश का नाम आता है वो है चीन. लेकिन चीन तेजी से बढ़ती उम्रदराज लोगों की बढ़ती संख्‍या से जूझ रहा है. इसी समस्‍या को ध्‍यान में रखते हुए वहां एक ओर जहां सरकार बच्‍चे पैदा करने पर कई तरह के ऑफर दे रही है तो वहीं दूसरी ओर एक निजी कंपनी ने ऐसा ऑफर दे दिया है जो चर्चा में आ गया है. ऑफर देने वाली कंपनी एक ट्रैवल कंपनी है. जो कर्मचारियों को हर साल प्रत्येक नवजात बच्चे के लिए पांच साल तक 10,000 युआन (लगभग 1.1 लाख रुपये) का वार्षिक बोनस देने की घोषणा की है. 30 जून को घोषित यह नीति 1 जुलाई से लागू होगी.

किन कर्मचारियों पर लागू होगा ये प्‍लान 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की पॉलिसी के अनुसार ये बोनस उन्‍हीं कर्मचारियों को दिया जाएगा जो Trip.com के साथ पिछले तीन साल या उससे अधिक समय से जुड़े हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Trip.com के कार्यकारी अध्यक्ष जेम्स लियांग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, इस नए चाइल्डकेयर लाभ की शुरुआत के माध्यम से, हमारा मकसद फाइनेंशियल सपोर्ट देना है जो हमारे कर्मचारियों को उनके प्रोफेशनल टारगेट और उपलब्धियों से समझौता किए बिना अपने परिवार को शुरू करने या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि सरकार को एक से ज्‍यादा बच्‍चे वाले परिवारों को आर्थिक मदद देनी चाहिए ताकि वो एक से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा कर सकें. कंपनी के इस कार्यक्रम की लागत 1 बिलियन युआन रहने की संभावना है. यह चीन में किसी निजी कंपनी द्वारा की गई अपनी तरह की पहली पहल है.

कितनी बड़ी है चीन में ये समस्‍या 
चीन में जनसंख्‍या के कम होने की स्थिति साल दर बढ़ती जा रही है. इसे कुछ ऐसे समझा जा सकता है कि 2021 में जहां जन्‍म दर 7.52 थी वहीं पिछले साल ये गिरकर 6.77 हो गई है. ऐसे में सरकार युद्ध स्‍तर पर अभियान चला रही है. 2021 में अधिकारियों ने कहा कि कोई भी दंपति अधिकतम तीन बच्चे पैदा कर सकते हैं. लेकिन सबसे दिलचस्‍प बात ये रही कि कोविड के वर्षों के दौरान जोड़े बच्चे पैदा करने के इच्‍छुक नहीं दिखाई दिए. चीन में सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई थी कि युवा इसलिए बच्‍चे पैदा नहीं करना चाहते क्‍योंकि वो बच्‍चों की देखभाल और शिक्षा लागत सहित कम आय, कमजोर सामाजिक सुरक्षा और लैंगिक असमानता का हवाला देते हैं.

आखिर कितनी गंभीर है चीन की जनसंख्‍या समस्‍या 
चीन की जनसंख्‍या समस्‍या पर अगर एक नजर डालें तो चीन में आने वाले समय में इसके कारण एक बड़ा आर्थिक संकट आने की स्थिति में है. जानकारों का मानना है कि वर्ष 2029 से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा. चीन में दरअसल ये समस्‍या लंबे समय तक 1 बच्‍चे की पॉलिसी रहने के कारण हुई.इसके कारण ही इस तरह के परिणाम सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक 65 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों की संख्‍या 33 करोड़ से ज्‍यादा हो जाएगी.

कभी देखा है चीनी के दाने बराबर हैंडबैग


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

5 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

6 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

9 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

11 hours ago


बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

7 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

5 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

7 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

6 hours ago