✕

होम / बिजनेस / अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा : RBI की आम लोगों के लिए 3 बड़ी घोषणाएं

अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा : RBI की आम लोगों के लिए 3 बड़ी घोषणाएं

RBI की गांव-गांव तक पहुंचने वाली ये सुविधाएं देश में वित्तीय समावेशन को मजबूत करेंगी और आम आदमी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अगस्त की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के बाद आम लोगों के लिए तीन अहम घोषणाएं की हैं. इन घोषणाओं का उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग और निवेश की सुविधाएं सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाना है. गवर्नर मल्होत्रा ने कहा, "हर नागरिक की भलाई, खासकर समाज के आखिरी व्यक्ति की मदद, RBI की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है." इन नई पहलों से जहां बैंकिंग प्रक्रिया आसान होगी, वहीं आम आदमी को वित्तीय समावेशन का सीधा लाभ भी मिलेगा. तो आइए इन नई पहलों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

1. जनधन खातों की री-केवाईसी अब पंचायत स्तर पर होगी

प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) को 10 साल पूरे हो चुके हैं, और अब बड़ी संख्या में खातों को Re-KYC की आवश्यकता है. RBI ने यह घोषणा की है कि 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2025 तक देशभर में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोगों को री-केवाईसी कराने के लिए बैंकों की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा.

इन कैंपों में मिलेंगी ये सुविधाएं : 

1. री-केवाईसी की सुविधा दी जाएगी.
2. नए बैंक खाते खोले जाएंगे.
3.  लघु ऋण और पेंशन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.
4.  ग्राहकों की शिकायतों को मौके पर ही सुलझाया जाएगा.

यह कदम ग्रामीण भारत में बैंकिंग को घर-द्वार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

2. खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे पाने की प्रक्रिया होगी सरल

वर्तमान में किसी खाताधारक की मृत्यु के बाद उनके परिवार को बैंक से पैसे या लॉकर की सामग्री पाने के लिए लंबी और जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. RBI अब इस प्रक्रिया को सरल और एकरूप बनाने जा रहा है. प्रस्तावित सुधारों के अनुसार सभी बैंकों में एक जैसी दस्तावेजी प्रक्रिया होगी और दावों के निपटारे की समयसीमा तय की जाएगी. यह व्यवस्था परिवारजनों को कठिन समय में राहत देगी और बैंकों के अलग-अलग नियमों से उपजने वाली उलझनों को खत्म करेगी.

3. अब सरकारी बॉन्ड में SIP से कर सकेंगे निवेश

RBI ने 2021 में शुरू की गई ‘रिटेल डायरेक्ट’ योजना के अंतर्गत अब SIP (Systematic Investment Plan) के ज़रिए निवेश की सुविधा भी शुरू करने की घोषणा की है. इसमें छोटे निवेशक प्रत्येक माह एक निश्चित राशि से सीधे RBI से सरकारी बॉन्ड (Treasury Bills) खरीद सकेंगे. SIP एक आसान और नियमित निवेश का तरीका है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो छोटी रकम में सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं. यह न केवल निवेश को सहज बनाएगा, बल्कि आम लोगों को वित्तीय अनुशासन अपनाने में भी मदद करेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago