होम / बिजनेस / अब Ambuja Cement करने जा रही है 1000 करोड़ का निवेश, इस राज्य में फैक्ट्री लगाएगी कंपनी
अब Ambuja cement करने जा रही है 1000 करोड़ का निवेश, इस राज्य में फैक्ट्री लगाएगी कंपनी
अंबुजा सीमेंट इससे पहले अपनी सब्सिडियरी ACC का अधिग्रहण कर चुकी है. कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज को भी अपने ब्रैकेट में ला चुकी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अडानी समूह की बड़ी कंपनी अंबुजा सीमेंट झारखंड में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने जा रही है. कंपनी झारखंड के गोड्डा जिले में सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट लगाने जा रही है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि अभी इसके लिए कुछ और आवश्यक मंजूरी ली जा रही है उनके मिलने के बाद इसे लगाने का रास्ता साफ हो जाएगा.
क्या बोले सीमेंट बिजनेस सीईओ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंबुजा के सीमेंट बिजनेस के सीईओ अजय कपूर ने कहा कि हम ये मानते हैं कि झारखंड में संसाधन, इंफ्रास्ट्रक्चर, और इस काम के लिए स्किल्ड मैनपावर के मामले में भरपूर संभावनाए हैं. ये सभी के एकसाथ होने के चलते झारखंड इस निवेश के लिए उपयुक्त जगह है. कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि हम राज्य सरकार के साथ मिलकर इस काम को सफलतापूर्वक करने के लिए तत्पर हैं.
अंबुजा सीमेंट ने हाल ही में किए हैं अधिग्रहण
सीमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी अंबुजा सीमेंट ने हाल ही में अपनी सब्सिडियरी कंपनी एसीसी लिमिटेड के साथ सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का अधिग्रहण किया है. सांघी इंडस्ट्रीज के पास 18 इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट और 14 सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट के साथ 74.6 MTPA की क्षमता है.
क्या दिखा शेयर बाजार पर इसका असर?
शेयर बाजार में इस तरह की खबरों का असर देखने को मिलता है. जहां बुधवार को शेयर में 0.54 के साथ गिरावट देखने को मिली वहीं दूसरी ओर गुरुवार को भी शेयर जब खुला तो उसमें बढ़त देखने को मिली और वो 593 रुपये ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. लेकिन दिन चढ़ने के साथ खबर लिखे जाने तक शेयर में 0.18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और शेयर 586.75 रुपये पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया.
ये भी पढ़ें: यहां शुरू हुआ सोलर बिजली प्लांट, अब जगमगाएंगे 1.5 करोड़ घर
टैग्स