✕

होम / बिजनेस / नोएडा का जेवर हवाई अड्डा अप्रैल में होगा शुरू, विमानन कंपनियां कनेक्टिविटी को लेकर उत्साहित!

नोएडा का जेवर हवाई अड्डा अप्रैल में होगा शुरू, विमानन कंपनियां कनेक्टिविटी को लेकर उत्साहित!

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सोमवार को सरकार ने कहा कि देश की राष्ट्रीय राजधानी के पास जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अप्रैल महीने में नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नोएडा के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अप्रैल महीने में नियमित उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी. नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने राज्यसभा में इस बात की पुष्टि की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख विमानन कंपनियां इस एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.  

भारत और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक

नोएडा का जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब बहुत जल्द अपने नियमित परिचालन की शुरुआत करने वाला है। सोमवार को नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने राज्यसभा में यह घोषणा की कि अप्रैल से हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स का आवागमन शुरू हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण और अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के तहत पूरी हो रही हैं, जिससे यह हवाई अड्डा भारत और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक के रूप में उभर कर सामने आएगा. मंत्री नायडू ने यह भी कहा कि दिसंबर में हवाई अड्डे पर प्रायोगिक उड़ान का संचालन किया गया था, जो इसका सफलता पूर्वक परीक्षण था. इसके अलावा, विमानन कंपनियां जैसे एयर इंडिया और इंडिगो इस हवाई अड्डे से अपनी उड़ानों को जोड़ने के लिए उत्साहित हैं, जिससे एयर कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार होगा.

उत्तर प्रदेश का पांचवा एयरपोर्ट

यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश का पांचवां एयरपोर्ट होगा और दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में तीसरा कमर्शियल एयरपोर्ट होगा, जोकि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट के बाद स्थापित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी, और यह प्रदेश के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार पूरे देश में 100 नए हवाई अड्डों की योजना पर काम कर रही है, और इसके साथ ही "उड़े देश का आम नागरिक" योजना को अगले दस वर्षों तक बढ़ाने का प्रस्ताव है.

पहले दिन इतने विमान भरेंगे उड़ान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस एयरपोर्ट पर पहले दिन से ही देश के 25 शहरों के लिए 25 घरेलू विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी. इसके अलावा तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होंगी. यहासे न सिर्फ यात्री अपने गंतव्य तक जा सकेंगे, बल्कि सामानों का आयात-निर्यात भी शुरू हो सकेगा। माल वाहक के लिए दो कार्गो फ्लाइट शुरू करने का भी फैसला लिया गया है. यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में आता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 hour ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 hour ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 hour ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

बड़ी खबरें