✕

होम / बिजनेस / सिफारिशों पर अमल नहीं होने से निराश गडकरी, प्रतिमा विवाद पर कही बड़ी बात

सिफारिशों पर अमल नहीं होने से निराश गडकरी, प्रतिमा विवाद पर कही बड़ी बात

नितिन गडकरी अपनी बात बेवाकी से रखने वाले मंत्री हैं. अब उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महाराष्ट्र में हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने बड़ा दावा किया है. गडकरी का कहना है कि यदि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो वह नहीं गिरती. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, उन्होंने तटीय क्षेत्रों में निर्माण कार्य के लिए रस्ट-रेसिस्टेंट यानी जंग रोधी मटेरियल के उपयोग पर भी जोर दिया है.

26 अगस्त की घटना
महाराष्ट्र के  सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति 26 अगस्त को गिर गई थी. विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हुई इस घटना को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा टेंशन में है. मामले की गंभीरता को समझते हुए खुद PM इसके लिए खेद जता चुके हैं. फिक्की (FICCI) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि समुद्र के करीब बने पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यदि शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए भी ऐसा किया गया होता, तो वो कभी नहीं गिरती.

लगातार बनाया दबाव
गडकरी ने कहा कि वह पिछले तीन सालों से इस बात के लिए दबाव बना रहे हैं कि समुद्र से सटे पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाए, लेकिन पिछली परियोजनाओं में हमेशा इस सिफारिश का पालन नहीं किया गया. गडकरी ने इस पर निराशा जाहिर की. महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री के तौर पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए गडकरी ने बताया कि जब वे मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनवा रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उन्हें बेवकूफ बनाया. उसने लोहे की छड़ों पर कोई पाउडर कोटिंग लगाई और कहा कि वे जंगरोधी हैं. लेकिन उनमें जंग लग गई. 

लुकआउट सर्कुलर जारी
उधर, पुलिस ने शिवाजी प्रतिमा गिरने के मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. ठाणे के रहने वाले मूर्तिकार आप्टे ने ही इस प्रतिमा को बनाने के ठेका लिया था. गौरतलब है कि सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर स्थापित की गई थी. 35 फुट ऊंची इस प्रतिमा का निर्माण इंडियन नेवी ने करवाया था. महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए नौसेना को 2.36 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन प्रतिमा बनाने वाली कंपनी का चयन, कलाकार और डिज़ाइन आदि की पूरी प्रक्रिया नेवी ने की थी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

37 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

37 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।