होम / बिजनेस / BharatPe को लगा झटका? जानिए क्या है पूरा मामला!

BharatPe को लगा झटका? जानिए क्या है पूरा मामला!

भारतपे को काफी बड़ा झटका लगा है और इस झटके की वजह कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर निशांत जैन हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) को उसके एवं अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के बीच जारी झगड़े की वजह से जाना जाता है. इस झगड़े के दौरान कभी अश्नीर के जबरदस्त बयानों तो कभी अपने गरमा-गर्म लहजे की वजह से भारतपे सुर्खियों में बना रहा था. जहां पिछले कुछ समय से भारतपे सुर्खियों से दूर था, वहीं अब एक बार फिर भारतपे सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है, हालांकि इस बार सुर्खियों में आने की वजह अश्नीर ग्रोवर नहीं हैं. 

BharatPe को लगा झटका
भारतपे (BharatPe) को लेकर ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं. हाल ही में खबर आ रही है कि भारतपे को काफी बड़ा झटका लगा है और इस झटके की वजह कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर निशांत जैन हैं. हाल ही में यह खबर सामने आ रही है कि भारतपे के चीफ बिजनेस ऑफिसर निशांत जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब स्टॉक ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन (Angel One) से जुड़ चुके हैं. एंजेल वन में निशांत जैन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे.

निशांत जैन यहां भी कर चुके हैं काम
निशांत जैन ने अपने इस्तीफे की जानकारी नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर LinkedIn पर साझा की है. निशांत जैन ने LinkedIn पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतपे (BharatPe) के साथ पिछले तीन सालों की यात्रा का अनुभव बहुत शानदार था. यह एक जबरदस्त अनुभव था जिसमें ढेर सारा थ्रिल था और इसका प्रभाव भी जीवन में काफी सार्थक रहा है. आपको बता दें कि निशांत जैन 2020 में CXO टीम के भाग के रूप में भारतपे के साथ जुड़े थे. इतना ही नहीं, इससे पहले निशांत जैन पेप्सी (Pepsi) और जोमैटो (Zomato) में भी काफी महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं. 

BharatPe छोड़ रहे हैं वरिष्ठ अधिकारी
पिछले एक साल के दौरान निशांत जैन से पहले भारतपे (BharatPe) के बहुत से वरिष्ठ अफसर भी कंपनी से इस्तीफा दे चुके हैं. निशांत से पहले भारतपे के सीनियर एग्जीक्यूटिव ध्रुव धनराज बहल ने भी चार सालों की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में कंपनी के CEO सोहेल समीर भी कंपनी छोड़कर जा चुके हैं. 
 
यह भी पढ़ें: पहले से बेहतर स्थिति में है Vodafone Idea? लौटाया इतना कर्ज!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago