✕

होम / बिजनेस / संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट आज 11 बजे होगा पेश

संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट आज 11 बजे होगा पेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गई हैं. थोड़ी ही देर में कैबिनेट की मीटिंग होगी। 11 बजे वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज यानी 1 फरवरी, 2025 को मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट पेश होने जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गई हैं. निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार सदन में बजट पेश करेंगी. इससे पहले वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं. सुबह 11 बजे वित्त मंत्री लोकसभा के पटल पर आम बजट रखेंगी. इसके बाद उनका बजट भाषण होगा. वह वित्त राज्य मंत्री के साथ 10 बजे ही संसद भवन पहुंच गई हैं. 

अर्थव्यवस्था को सुधारने पर जोर देगा बजट

जानकारों का कहना है कि सरकार कि पूरा जोर इन्फ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक कल्याण और ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने पर रहने वाला है. सरकार रोजगार के मोर्चे पर भी कोई ऐलान कर सकती हैं. वहीं सैलरीड क्लास को उम्मीद है कि बजट में इनकम टैक्स में छूट में बढ़ोतरी की जाएगी. इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बजट में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का भी ऐलान किया जा सकता है. इससे पहले 23 जुलाई को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया था. आज बजट पेश होने की वजह से शनिवार को भी शेयर बाजार खुला रहेगा. 

बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में भी दिखी तेजी
केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शनिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 136.44 अंक चढ़कर 77,637.01 अंक पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 20.2 अंक की बढ़त के साथ 23,528.60 अंक पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईटीसी होटल्स, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

बड़ी खबरें