होम / बिजनेस / लगातार चौथी बार इस 'पावरफुल' लिस्ट में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण 

लगातार चौथी बार इस 'पावरफुल' लिस्ट में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स ने दुनिया की ‘100 मोस्ट पावरफुल वुमन’ की लिस्ट में शामिल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फोर्ब्स ने दुनिया की ‘100 मोस्ट पावरफुल वुमन’ की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण सहित छह भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है. सीतारमण को लिस्ट में 36वां पायदान पर हैं. खास बात यह है कि उन्हें लगातार चौथी बार इस लिस्ट का हिस्सा बनाया गया है. वित्त मंत्री के अलावा, HCL टेक की अध्यक्ष रोशनी नाडर मल्होत्रा, सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मोंडल, बायोकॉन की एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर भी लिस्ट में शामिल हैं. 

किसे मिली कौनसी रैंक 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2019 की फोर्ब्स की इस लिस्ट में 34वें स्थान पर थी. 2020 में वह 41वें और 2021 में 37वें स्थान पर थी. इस साल वह लिस्ट में 36वें नंबर पर हैं. ‘100 मोस्ट पावरफुल वुमन’ की लिस्ट में मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89 वें स्थान पर. इसी तरह, रोशनी नादर मल्होत्रा 53वें, माधवी पुरी बुच 54वें, सोमा मंडल 67वें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में 39 सीईओ, 10 राष्ट्रप्रमुख और 11 अरबरति महिलाओं को शामिल किया गया है.

इन्हें मिला पहला नंबर
फोर्ब्स ने अपनी इस लिस्ट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ ईरान में मोरल पुलिस के हाथों जान गंवाने वाली महसा अमीनी को भी शामिल किया है. बता दें कि सितंबर में अमीनी की मौत के बाद पूरे ईरान में महिलाएं रूढ़िवादी धार्मिक कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थीं. लिस्ट में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पहला स्थान मिल है. उन्हें यूक्रेन युद्ध के दौरान अपने नेतृत्व और कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयासों के लिए उन्हें यह मुकाम मिला है.

सीतारमण के नाम ये उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण के कामकाज खुश समझे जाते हैं. निर्मला सीतारमण को देश की पहली फुलटाईम डिफेंस मिनिस्टर बनने का भी गौरव प्राप्त है. सीतारमण देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं. इससे पहले इंदिरा गांधी ने 1970 और 71 के बीच थोड़े समय के लिए यह पद संभाला था. दरअसल, उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था. सीतारमण ने 1984 में जेएनयू से मास्टर्स की पढ़ाई की थी. उन्होंने इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड पर शोध प्रबंध में पीएचडी भी की है. वह शादी के बाद लंदन चली गईं थीं, लेकिन 1991 में उनका परिवार भारत लौट आया. इसके बाद 2006 में वह भाजपा में शामिल हो गईं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

8 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

13 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

8 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

8 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

12 hours ago