होम / बिजनेस / सबसे बड़ा सवाल: महंगाई के साथ होगी नए साल की शुरुआत या मिलेगी कुछ राहत?

सबसे बड़ा सवाल: महंगाई के साथ होगी नए साल की शुरुआत या मिलेगी कुछ राहत?

कल यानी नए साल के पहले दिन रसोई गैस सिलेंडर सहित CNG और PNG के नए रेट जारी किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नया साल शुरू होने में महज कुछ घंटे ही बचे हैं. इस साल यानी 2022 में महंगाई ने सबसे ज्यादा परेशान किया. तेल कंपनियों ने जहां बेतहाशा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी का तेल निकाल दिया. वहीं, रही-सही कसर रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफे ने पूरी कर दी. सबसे ज्यादा ताज्जुब की बात यह रही कि कच्चे तेल में नरमी का फायदा भी जनता को नहीं दिया गया. जबकि नरेंद्र मोदी और भाजपा 2014 से पहले तक इसी को मुद्दा बनाते रहते थे. 

नहीं मिली है राहत
अब नए साल की शुरुआत कैसी होती है, ये रविवार यानी कल सुबह ही पता चल जाएगा. क्योंकि कल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी किए जाएंगे. दरअसल, कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को नए रेट जारी करती हैं. 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले काफी समय से कोई राहत नहीं दी गई है. कमर्शियल सिलेंडर जरूर कंपनियां सस्ता कर चुकी हैं. नवंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 115.50 रुपए की कटौती हुई थी. दिसंबर में कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किए थे. 

ये हैं सिलेंडर की कीमतें
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए है. कोलकाता में 1079 रुपए, मुंबई में 1052.50 और चेन्नई में इसकी कीमत 1068.50 रुपए बनी हुई है. आखिरी बार 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 अक्टूबर को बदलाव हुआ था. तब तेल कंपनियों ने सस्ते की आस में बैठी जनता पर महंगाई का बम फोड़ते हुए सिलेंडर के दाम सीधे 15 रुपए बढ़ा दिए थे. इससे पहले 22 मार्च को कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी. वहीं, मई में दो बार दाम बढ़े थे. सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने महंगाई के मौसम में लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि कंपनियां नए साल का क्या तोहफा देती हैं.

इनके भी जारी होंगे नए रेट 
एलपीजी सिलेंडर के साथ ही कल CNG और PNG के भी नए रेट जारी होंगे. बीते कुछ वक्त में दोनों के दामों में काफी इजाफा हो चुका है. यानी गाड़ी चलाने से लेकर खाना पकाना तक महंगा हो गया है. कुछ साल पहले तक CNG और पेट्रोल के दाम में काफी अंतर हुआ करता था, लेकिन मोदी राज में धीरे-धीरे ये अंतर कम हो गया है. अब कल सुबह ही पता चलेगा कि कंपनियां आम जनता को किस तरह नए साल की शुभकामनाएं देती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

1 hour ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

16 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

17 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

2 hours ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

1 hour ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

1 hour ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

18 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

13 hours ago