होम / बिजनेस / नई जेनरेशन ऑनलाइन पर कर रही है खरीदारी, ब्रैंड्स के प्रति इसलिए नहीं है लॉयल्टी
नई जेनरेशन ऑनलाइन पर कर रही है खरीदारी, ब्रैंड्स के प्रति इसलिए नहीं है लॉयल्टी
ऑनलाइन और ऑफलाइन नई जेनरेशन का बहुत साथ नहीं मिल रहा है और उनमें ब्रैंड्स के प्रति काफी लॉयल्टी नहीं देखी जा रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः BW रिटेल वर्ल्ड ग्रुप के रिटेल लीडरशिप समिट के तीसरे पैनल डिस्कशन- : Connecting with the Gen Z consumers in the digital age and how to drive loyalty and Retention- में शामिल हुए एक्सपर्ट्स को लगता है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन नई जेनरेशन का बहुत साथ नहीं मिल रहा है और उनमें ब्रैंड्स के प्रति काफी लॉयल्टी नहीं देखी जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके इमोशन ब्रैंड के साथ कनेक्ट नहीं हो रहे हैं, पर उनको सही कीमत पर अच्छे प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं.
इस पैनल सेशन की शुरुआत करते हुए रुहैल अमिन, Senior Editor, BW Businessworld ने कहा Gen Z पहले से काफी ज्यादा मोबाइल और टेक फ्रेंडली है. उसने शुरुआत से ही ऑनलाइन सामान को खरीदना काफी पसंद किया है. लेकिन एक सवाल है कि क्या नए जमाने के युवा ब्रैंड्स के प्रति लॉयल और वापस आते हैं? क्योंकि ऐसा माना जाता है कि वो नए उत्पादों और विचारों को काफी पसंद करते हैं साथ ही नए-नए आइडियाज पर काम करने वाली रिटेल सेक्टर की कंपनियों के सामान भी मंगाते हैं. वो अपनी शॉपिंग के प्रति काफी सेंसेटिव होते हैं.
इस जेनरेशन में नहीं है ब्रैंड्स के प्रति ज्यादा लॉयल्टी
Mr. Pankaj Vermani, Founder & CEO Clovia ने कहा कि जेनरेशन जेड में काफी उत्सुक्ता के साथ ही जल्दी से विचलित भी होते हैं. लेटेस्ट ट्रेंड्स के मुताबिक ऐसे कंज्यूमर्स नए के साथ पुराने ब्रैंड्स के साथ भी हैं, लेकिन उनमें अभी भी वो परिपक्वता नहीं आई है जो पहले के कस्टमर्स के साथ है.
ब्रैंड्स के साथ हो इमोशन तो चल सकता है लंबे वक्त तक साथ
Ms. Anshita Mehrotra, Founder & CEO Fix My Curls ने इस सवाल के जवाब पर कहा कि इस जेनरेशन का बिहेवियर काफी अलग है. अगर ब्रैंड्स के साथ इमोशन जुड़े हैं तो फिर नई जेनरेशन ब्रैंड के साथ काफी लंबे समय तक रह सकती है. अगर आप कंज्यूमर के साथ कनेक्ट हो रहे हैं और हॉनेस्ट है तो 5 सेकंड में भी ब्रैंड के साथ कनेक्ट हो सकते हैं.
Mr. Phaneesh S Prakash, Business Head, Porter for Enterprise ने कहा कि समय पांच सेकंड से घटकर 3 सेकंड पर आ गया है, क्योंकि वो टेक्नोलॉजी के साथ जन्मे हैं. वो चाहते हैं कि उनके ऑर्डर तुरंत डिलीवर हो जाएं. अगर कंपनियां ये नहीं कर पाती हैं तो फिर कस्टमर ब्रैंड से चला जाएगा.
Mr. Mandeep Arora, Managing Director & Co-founder, UBON ने कहा कि प्रोडक्ट के साथ उनका बिहेवियर काफी अनप्रेडेक्टिबल है.
टैग्स