होम / बिजनेस / गडकरी ने की बड़ी घोषणा, ₹3,000 में मिलेगा एनुअल पास, 200 ट्रिप तक टोल फ्री

गडकरी ने की बड़ी घोषणा, ₹3,000 में मिलेगा एनुअल पास, 200 ट्रिप तक टोल फ्री

कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों को मिलेगा 200 यात्राओं तक का लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करते हुए फास्टैग आधारित वार्षिक पास की शुरुआत का ऐलान किया. यह पास 15 अगस्त 2025 से प्रभाव में आएगा और इसकी कीमत 3,000 रुपये होगी.

गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए इसे 'परेशानी मुक्त राजमार्ग यात्रा की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम' बताया. यह एनुअल पास एक वर्ष या फिर 200 यात्राओं (जो भी पहले पूरी हो) तक वैध रहेगा. यह सुविधा विशेष रूप से निजी उपयोग वाले गैर-वाणिज्यिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध होगी.

गडकरी ने बताया कि यह पास 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं पर मान्य होगा. इससे खासकर रोजाना हाईवे पर आने-जाने वालों को राहत मिलेगी और समय की बचत होगी. मंत्री ने बताया कि इस पास को सक्रिय करने और नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए एक लिंक जल्द ही हाईवे ट्रैवल ऐप, NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा.

वर्तमान में फास्टैग भारत के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल कलेक्शन के लिए अनिवार्य है. इस नई वार्षिक पास सुविधा से ऐसे वाहन चालकों को सीधा लाभ होगा जो रोजाना या बार-बार एक ही रूट से हाईवे पर यात्रा करते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल न केवल यात्रियों के खर्च को कम करेगी, बल्कि टोल प्लाज़ाओं पर लगने वाली भीड़ को भी घटाएगी, जिससे यात्रा और भी सुगम होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

5,000 करोड़ रुपये की ग्रीन स्टील योजना लाएगी केंद्र सरकार, कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा जोर

इस योजना के तहत इस्पात उत्पादन में स्वच्छ तकनीकों और वैकल्पिक कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि उद्योग के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके.

1 hour ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

1 hour ago

SBI का बड़ा डिजिटल अपग्रेड! YONO ऐप में जुड़े AI फीचर्स, अब एक प्रक्रिया में खुलेंगे 3 अकाउंट

SBI ने YONO प्लेटफॉर्म पर 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहक एक ही प्रक्रिया में सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और SBI Cap Securities के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकेंगे.

3 hours ago

सुभाष चंद्रा से जुड़ी कंपनी को मिलेगा Zee में 20% तक हिस्सा, ₹3,143 करोड़ के वारंट इश्यू पर मुहर

कंपनी ने प्रत्येक ESOP का एक्सरसाइज प्राइस 126 रुपये तय किया है. ज़ी ने कहा कि यह योजना SEBI के शेयर-आधारित कर्मचारी लाभ संबंधी नियमों के अनुरूप लागू की जाएगी.

4 hours ago

आज शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत? GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.85 के स्तर पर पहुंच गया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

1 hour ago

MSM Unify ने मुदित कालिया को बनाया एसोसिएट वीपी, CampusOS इंडिया बिजनेस का करेंगे नेतृत्व

14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ जुड़े मुदित कालिया अब भारत में MSM CampusOS के विस्तार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, छात्र भर्ती, AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली और उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व करेंगे.

33 minutes ago