होम / बिजनेस / इस बैंक के IPO में पैसा लगाने से चूक गए? मायूस न हों, आज आ रहे हैं ये 2 आईपीओ 

इस बैंक के IPO में पैसा लगाने से चूक गए? मायूस न हों, आज आ रहे हैं ये 2 आईपीओ 

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. आज यानी 17 जुलाई को 2 और कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करते हैं, तो जानते ही होंगे कि आईपीओ (Initial Public Offering) को पैसा कमाने के एक बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है. पिछले साल जरूर कुछ कंपनियों के IPO ने निवेशकों को निराश किया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. हाल ही में आए उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) के आईपीओ को इन्वेस्टर्स ने हाथोंहाथ लिया. इसे आईपीओ को 100 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था. यदि आप इन IPO में पैसा लगाने से चूक गए थे, तो आपके लिए आज भी एक मौका है. हालांकि, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ में नहीं बल्कि 2 दूसरे आईपीओ में जो आज खुलने जा रहे हैं.

658 करोड़ का है साइज
नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) और अशर्फी हॉस्पिटल (Asarfi Hospital) आज अपने आईपीओ ओपन कर रही हैं. इन दोनों IPOs का कुल साइज करीब 658 करोड़ रुपए का है. नेटवेब टेक्नोलॉजीज के इश्यू का साइज 631 करोड़ और अशर्फी हॉस्पिटल के IPO 26.94 का साइज करोड़ रुपए का है. Netweb के आईपीओ को ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. जहां ये आईपीओ 350 रुपए से ज्यादा के प्रीमियम पर उपलब्ध है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि ग्रे मार्केट वाला ट्रेड बना रहा, तो इस आईपीओ की लिस्टिंग 858 रुपए पर हो सकती है, जिसका मतलब है निवेशकों को अच्छा-खासा फायदा. नेटवेब टेक्नोलॉजी के आईपीओ के लिए आप 19 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे. 

ग्रे मार्केट में ऐसा है हाल
Netweb Technologies हाई-एंड कम्प्यूटिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी है. अपने आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइज बैंड 475-500 रुपए प्रति शेयर तय किया है. इसका अलॉटमेंट 24 जुलाई को हो सकता है. जबकि BSE और NSE पर लिस्टिंग 27 जुलाई को संभव है. Asarfi Hospital की बात करें, तो यह कंपनी झारखंड के धनबाद में 250 बिस्तरों का हॉस्पिटल चलाती है. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइज बैंड 51-52 रुपए प्रति शेयर तय किया है. इसके शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को और लिस्टिंग 27 जुलाई को हो सकती है. ग्रे मार्केट में इसका शेयर 12 रुपए के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है. Asarfi Hospital के इश्यू का लॉट साइज 2000 शेयरों का है.  

क्या होता है आईपीओ?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

13 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago