होम / बिजनेस / Nestle इंडिया ने जारी किया मार्च क्वार्टर का नतीजा, प्रॉफिट में आया इतना उछाल!

Nestle इंडिया ने जारी किया मार्च क्वार्टर का नतीजा, प्रॉफिट में आया इतना उछाल!

31 मार्च को खत्म हुए क्वार्टर में इसकी इंडियन यूनिट का प्रॉफिट 25% की छलांग के साथ 7.37 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नेस्ले (Nestle) इंडिया ने हाल ही में अपने पहले क्वार्टर के नतीजों को जारी कर दिया है. पैकेज्ड फ़ूड बनाने वाली कंपनी को बढ़ती कीमतों और प्रोडक्ट की स्थिर मांग की बदौलत काफी फायदा हुआ है और पहले ही क्वार्टर में नेस्ले के प्रॉफिट में लगभग 25% बढ़ोत्तरी हो सकती है. 

प्रॉफिट में हुई बढ़ोत्तरी
कॉस्ट इन्फ्लेशन से बचने और अपनी कमाई के मार्जिन्स को बचाने के लिए नेस्ले ने दुनिया भर में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ा दिया था. हालांकि कुछ दिनों पहले ही खजूर और कच्चे तेलों की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है लेकिन नेस्ले ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों को कम नहीं किया है.

गौरतलब है कि नेस्ले, एक स्विस फ़ूड कंपनी है और 31 मार्च को खत्म हुए क्वार्टर में इसकी इंडियन यूनिट का प्रॉफिट 25% की छलांग के साथ 7.37 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गया है जबकि पिछ्ले साल यह प्रॉफिट 5.91 बिलियन डॉलर्स हुआ करता था.

 कमाई में भी हुई वृद्धि
ऑपरेशंस से कंपनी को होने वाली कमाई 39.93 बिलियन डॉलर्स से बढ़कर 48.31 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गयी है. नेस्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायणन ने एक बयान जारी कर कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारी वृद्धि हुई है और हमारे प्रोडक्ट्स की मात्रा बढ़ी है. आने वाले समय में कंपनी को आटा, खाद्य तेलों और पैकेजिंग मटेरियल जैसी कमोडिटीज के दामों में कमी होती नजर आ रही है. फिर भी नेस्ले इंडिया को दूध के बढ़ते दामों की वजह से उसके कन्फेक्शनरी, चॉकलेट और कंडेंस मिल्क के बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

शेयर मार्केट में परफॉरमेंस
नेस्ले इंडिया ने कहा कि बढ़ती मांग और अस्थिरता की बदौलत फ्रेश दूध, फ्यूल और ग्रीन कॉफी के दामों में नरमी बनी रहेगी. नेस्ले इंडिया के शेयर्स में आज 1.2% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद कंपनी के शेयर 20,445.5 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए हैं. इस साल अब तक कंपनी के शेयर्स में 5% जितनी कमी आ चुकी है. 
 
यह भी पढ़ें: सीरम इंस्टिट्यूट Biocon में करेगा 300 मिलियन की इन्वेस्टमेंट, बेहतर होगी वैक्सीन कवरेज!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

9 minutes ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

3 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

9 minutes ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

3 hours ago