होम / बिजनेस / NDTV का टेकओवर 'बड़ी' जिम्मेदारी, मैं ग्लोबल न्यूज ब्रैंड बनाना चाहता हूंः अडानी

NDTV का टेकओवर 'बड़ी' जिम्मेदारी, मैं ग्लोबल न्यूज ब्रैंड बनाना चाहता हूंः अडानी

अरबपति गौतम अडानी ने शुक्रवार को कहा कि न्यूज चैनल समूह एनडीटीवी को खरीदना या टेकओवर करना उनकी जिम्मेदारी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अरबपति गौतम अडानी ने शुक्रवार को कहा कि न्यूज चैनल समूह एनडीटीवी को खरीदना या टेकओवर करना उनकी जिम्मेदारी है, क्योंकि वो इसको एक ग्लोबल न्यूज ब्रैंड बनाना चाहते हैं. अडानी की नई मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (एएमएनएल) द्वारा एनडीटीवी के अधिग्रहण की घोषणा के महीनों बाद, एक इंटरव्यू में अडानी ने कहा कि भारत के पास अभी भी न्यूज चैनलों में कोई ग्लोबल ब्रैंड नहीं है. "आप स्वतंत्र होने और वैश्विक पदचिह्न रखने के लिए एक मीडिया हाउस का समर्थन क्यों नहीं कर सकते?" अडानी ने इंटरव्यू में पूछा.

प्रणय रॉय को दिया मालिक बने रहने का निमंत्रण

अडानी ने कहा कि उन्होंने NDTV के मालिक-संस्थापक प्रणय रॉय को मीडिया हाउस के प्रमुख के रूप में बने रहने के लिए आमंत्रित किया है. अडानी ने कहा कि उनका समूह अगले तीन-छह महीनों में अडानी हवाई अड्डे के यात्रियों को अन्य सेवाओं से जोड़ने के लिए एक "सुपर ऐप" लॉन्च करने की भी योजना बना रहा है.

इसके लिए पैसा कुछ भी नहीं

अडानी ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि उनके लिए एनडीटीवी को इंटरनेशनल ब्रैंड बनाने में जो पैसा लगेगा, उसके लिए निवेश करना कोई ज्यादा बड़ा बात नहीं है. भारत का सबसे बड़े कोयला खदान मालिक होने के अलावा, अडानी समूह ने सौर पैनल निर्माण से लेकर हरित हाइड्रोजन उत्पादन तक अक्षय प्रौद्योगिकी में 2030 तक $70 बिलियन का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है. समूह बंदरगाहों और एफएमसीजी क्षेत्रों में भी एक बड़ा प्लेयर है. समूह देश में कई हवाई अड्डों का भी संचालन करता है, जिसमें मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है.

कैसे मिला अडानी को शेयर

AMG मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMNL) अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी है. AMNL एडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की 100 फीसदी सब्सिडियरी कंपनी है. AMNL की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लमिटेड (VCPL). इस कंपनी ने NDTV की एक प्रमोटर कंपनी RRPR होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के 99.5 फीसदी इक्विटी शेयर्स का अधिग्रहण किया था. आरआरपीआर होल्डिंग्स के पास NDTV में 29.30 फीसदी हिस्सेदारी थी. इस तरह एनडीटीवी की ये हिस्सेदारी अब अडानी ग्रुप के पास आ गई है. अडानी अब ओपन ऑफर के जरिए 26 फीसदी की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना चाहती है.

जुलाई में, समूह ने गोडोट समूह के साथ $1.2 बिलियन में हाइफा में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा वाणिज्यिक बंदरगाह खरीदा. उन्होंने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि समूह इजरायल में बिजली क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए आगे देख रहा है.

दूसरे दिन मिले ओपन ऑफर के खरीदार

NDTV के टेकओवर करने की कोशिश में जुटे गौतम अडानी को ओपन ऑफर के दूसरे दिन कुछ राहत मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NDTV के शेयरों के लिए अडानी के ओपन ऑफर को दूसरे दिन कुछ खरीदार मिले हैं.

रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि ओपन ऑफर के दूसरे दिन यानी बुधवार को करीब 1.8 मिलियन शेयर टेंडर किए गए. यह 10.76 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. आपको बता दें कि जिन लोगों ने अपने शेयर टेंडर किए हैं उनके नाम आखिरी दिन सामने आएंगे.

26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर
ओपन ऑफर 16,762,530 पेड-अप इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए है, जो NDTV की 26% वोटिंग शेयर पूंजी का प्रतिनिधित्व करता है. गौरतलब है कि अडानी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी AMG मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMNL) ने NDTV में 29.18% हिस्सेदारी हासिल कर ली है. ओपन ऑफर अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए है.

VIDEO: SHARK TANK: नमिता थापर ने कही ऐसी बात, सुनकर अश्नीर को नहीं लगेगा अच्छा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

20 hours ago