होम / बिजनेस / Namita Thapar ने इन स्टार्टअप्स में लगाया था पैसा, 40 गुना बढ़ गयी कमाई!
Namita Thapar ने इन स्टार्टअप्स में लगाया था पैसा, 40 गुना बढ़ गयी कमाई!
दोनों ही स्टार्टअप्स की सेल 10 लाख प्रतिमाह से बढ़कर आज 50 लाख प्रतिमाह तक पहुंच गयी है और यह बस शुरुआत भर है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
पिछले कुछ सालों के दौरान भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर में बहुत तेजी से बदलाव हुआ है लेकिन अभी भी भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर में बहुत कुछ हो सकता है जिसके लिए पर्याप्त जगह बाकी है. ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले और दूसरे सीजनों की बदौलत भारत के हेल्थ टेक क्षेत्र में बहुत से नए स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी जुड़ गए हैं और इनकी बदौलत भारत अपनी हेल्थकेयर मार्केट की जरूरतों को पूरा कर सकता है.
Spandan और Janitri
ऐसे ही दो स्टार्टअप्स का नाम Spandan और Janitri है. Spandan आपकी जेब के साइज के ECG डिवाइस बनाता है जो दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद करने के साथ-साथ दिल में मौजूद दिक्कतों के बारे में भी जानकारी देते हैं. दूसरी तरफ Janitri ऐसे डिवाइस बनाता है जो गर्भ से सम्बंधित मेडिकल ग्रेड की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ प्रेगनेंसी मोनिटरिंग सोल्यूशंस भी उपलब्ध करवाता है.
10 लाख से बढ़कर 50 लाख पहुंची सेल्स
हाल ही में इन्वेस्टर नमिता थापर ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Linkedin पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज मैं अपने मुंबई के Emcure ऑफिस में दो बहुत ही कमाल के शार्क टैंक फाउंडर्स से मिली. सीजन 1 से पोर्टेबल ECG डिवाइस के साथ रजत जैन और सीजन 2 से हाई रिस्क प्रेगनेंसी डिवाइस के साथ अरुण अग्रवाल. दोनों ही स्टार्टअप्स की सेल 10 लाख प्रतिमाह से बढ़कर आज 50 लाख प्रतिमाह तक पहुंच गयी है और यह बस शुरुआत भर है.
नमिता ने लगाये Spandan और Janitri में पैसे
हेल्थकेयर के इन दोनों ही स्टार्टअप्स में शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने भी इन्वेस्ट किया हुआ है. रजत जैन Spandan के तो वहीं अरुण अग्रवाल Janitri के फाउंडर हैं. नमिता थापर ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि कैसे Janitri ने केदारनाथ जाने वाले बहुत से लोगों की मदद की है. उन्होंने आगे अपनी पोस्ट में लिखा- मैंने उन्हें Emcure नेटवर्क्स प्रदान करने का वादा किया था और आज उन्होंने हमारे Emcure नेटवर्क के सीनियर लीडर्स से बेहतर कनेक्ट के लिए बातचीत भी की है. रजत जैन ने पिछले साल Emcure के साथ केदारनाथ में एक डिटेक्शन कैम्प के लिए काम किया था और इस डिटेक्शन कैम्प ने दिल की बीमारी से जुड़े मामलों को बहुत कम कर दिया था. इस साल के डिटेक्शन कैम्प के लिए हम और बेहतर प्लानिंग कर रहे हैं.
बढ़ गयी कंपनियों की कमाई
भारतीय बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक के पहले सीजन में Spandan ने 1 करोड़ की कीमत वाली ऑल-शार्क्स-डील पूरी की थी. इस एपिसोड के टीवी पर एयर होने के बाद कंपनी की कमाई में 40 गुना बढ़ोत्तरी हुई थी. नमिता थापर पुणे आधारित Emcure फार्मास्यूटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं और शार्क टैंक के दूसरे सीजन में उन्होंने Janitri में 2.5% की इक्विटी पर 1 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया था.
यह भी पढ़ें: अपने आप ही 10 गुना बढ़ा ली अपनी सैलरी, कंपनी ने दर्ज किया मुकदमा!
टैग्स